मई में इन राशियों की बल्ले-बल्ले! बढ़ेगा बैंक बैलेंस, व्यापार मे होगी तरक्की
मई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा. कुछ लोगों के लिए यह समय तरक्की, धन लाभ और खुशियों से भरा रहेगा, वहीं कुछ जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें सतर्क रहने की जरूरत होगी. ऐसे में जानना जरूरी है कि आपके लिए यह महीना क्या संकेत दे रहा है. आइए, उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं मई महीने का 12 राशियों का राशिफल.
12 राशियों का मासिक राशिफल
मेष– ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोगों के लिए मई तरक्की भरा समय रहेगा. इस राशि में मंगल का गोचर करके रूचक राजयोग लग्न में बनाएंगे, यहां मंगल आपके साहस और पराक्रम को बढ़ा सकते हैं. जिससे नौकरी करने वालों को नए अवसर मिलेंगे और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.
वृषभ– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए मई का महीना शुभ रहने वाला है. इस राशि के जातकों को माह की शुरुआत से ही लोगों को मिलाकर चलना उचित रहेगा. इच्छाओं की पूर्ति और जीवन में सफलता मिलेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. लव लाइफ अच्छी रहेगी. कारोबार में मुनाफा बढ़ सकता है
मिथुन– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के कई बड़े अवसर मिलेंगे. लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है. बिजनेस में शुरुआत में थोड़ा संघर्ष रहेगा, लेकिन महीने के अंत तक हालात सुधरेंगे. लव लाइफ में पहले हिस्से में गलतफहमी हो सकती है, बाद में बातचीत से सब ठीक हो जाएगा.
कर्क– मई माह इस राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है. परिवार में हल्का तनाव रहेगा, लेकिन समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. प्रेम जीवन में धीरे-धीरे मधुरता बढ़ेगी. खर्च सोच-समझकर करें और सेहत के लिए योग अपनाएं.
सिंह– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों के लिए मई का महीना काफ़ी मध्यम रहने वाला है. कामकाज में गति थोड़ी धीमी रह सकती है. पढ़ाई में मन भटक सकता है, इसलिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. परिवार में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें. शादीशुदा लोगों को रिश्तों में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.
कन्या– ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत व्यस्तता भरी रह सकती है. विदेश यात्रा के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. विवाह एवं शुभ मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. संबंधों में सामंजस्य बनाए रखें और गलतफहमियों से दूर रहें.
तुला– ज्योतिष के अनुसार यह महीना कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने और कर्ज का दबाव महसूस हो सकता है. रिश्तों में गलतफहमियां तनाव बढ़ा सकती हैं. हालांकि बेहतर एकाग्रता के बल पर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के अच्छे संकेत हैं.
वृश्चिक – ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातकों के लिए नौकरी में प्रगति के संकेत हैं. पूरे महीने परिवार और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने काम समय पर और बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे. सफलता के अच्छे अवसर बन रहे हैं.
धनु– इस राशि के लोगों के लिए मई का महीना शुभ संकेत लेकर आ रहा है. लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी होंगी और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. पुराने निवेश से फायदा मिलेगा. विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे, प्रेम जीवन सुखद रहेगा और व्यापार में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं.
मकर– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों को यह माह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. वाणी में मधुरता रखें. वाद-विवाद से दूर रहे. स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे. सोच-समझकर फैसला लें.
कुंभ– ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोगों के लिए यह महीना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. खर्च बढ़ने के संकेत हैं, परिवार खासकर माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं. करियर में उतार-चढ़ाव संभव है और दुर्घटना से भी सतर्क रहें, सावधानी जरूरी है.
मीन– इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस माह नया वाहन या गाड़ी खरीद सकते हैं. धन, वैभव की प्राप्ति होगी. कोई शुभसमाचार मिल सकता है. पुराने अटके कार्य पूरे होंगे.


