भद्र योग से चमकेगी नौकरी और बिजनेस, लेकिन लव लाइफ में केतु-शुक्र बढ़ाएंगे टेंशन

भद्र योग से चमकेगी नौकरी और बिजनेस, लेकिन लव लाइफ में केतु-शुक्र बढ़ाएंगे टेंशन

Last Updated:

Mithun Rashifal 20 July: ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज चंद्रमा कन्या राशि में है और भद्र योग का निर्माण हो रहा है लेकिन मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. इस समय शुक्र और केतु की दृष्टि बुध पर होने के कारण आपके रिलेशनशिप में कुछ दरार या अनबन आ सकती है. 

Mithun Rashifal 20 July: आज 20 जुलाई यानी सोमवार का दिन है. आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में उपस्थित होगा. आज के दिन भद्र योग का निर्माण हो रहा है जिसके चलते मिथुन समेत कई राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन मिथुन राशि वाले लोगों का दिन मिला-जुला रहने वाला है. उन्होंने बताया कि इस समय शुक्र और केतु बुध को देख रहे हैं जिसके चलते रिलेशनशिप में दरार पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि केतु के चलते मिथुन जातकों के अपने पार्टनर के साथ डिसअटैचमेंट हो सकती है. उन्होंने बताया शुक्र भी मूल त्रिकोण में देख रहा है. ऐसे में जब शुक्र की दृष्टि मिथुन जातकों के रिलेशन वाले स्थान पर पड़ रही है इससे संबंध थोड़े उलझ सकते हैं.

पति-पत्नी के रिश्तों में आ सकती है दूरी
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि आज चंद्रमा कन्या राशि में है और भद्र योग का निर्माण हो रहा है लेकिन मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. इस समय शुक्र और केतु की दृष्टि बुध पर होने के कारण आपके रिलेशनशिप में कुछ दरार या अनबन आ सकती है. विशेष रूप से केतु के प्रभाव के कारण आपको अपने पार्टनर से एक तरह का डिसअटैचमेंट यानी अलगाव महसूस हो सकता है. शुक्र की दृष्टि आपके संबंध वाले स्थान पर पड़ रही है जिससे रिश्ते थोड़े उलझ सकते हैं.

अगर आज पति-पत्नी के बीच कोई विवाद होता है तो पत्नी का पलड़ा भारी रहेगा और उनका प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि शुक्र की वर्तमान स्थिति मिथुन राशि के पुरुषों के लिए दो शादियों के योग भी बना सकती है और संभव है कि पुरुष साथी अपनी पत्नी के प्रति बहुत अधिक लगाव महसूस न करे. कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा के भी मजबूत संकेत हैं जिसके कारण पति-पत्नी को कुछ समय के लिए एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है. हालांकि जो पुरुष इस अवधि में विवाह बंधन में बंध रहे हैं, उन्हें एक बेहद सक्रिय, वफादार और घर की देखभाल करने वाली जीवनसाथी मिलेगी.

भद्र योग बिजनेस में लगा सकता है चार चांद
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आकाश में बन रहा शुभ ‘भद्र योग’ आपके व्यावसायिक कौशल और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करेगा. अगर आप लंबे समय से अपने बिजनेस का विस्तार करने या किसी नई जगह पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस समय निवेश करने के लिए प्रॉपर्टी सबसे बेस्ट रहेगी. अगर आप जमीन, मकान या किसी अचल संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो बिना किसी झिझक के आगे बढ़ सकते हैं.

यह निवेश भविष्य में आपको बड़ा मुनाफा दिलाएगा. हालांकि कोई भी बड़ा सौदा करते समय कागजी कार्रवाई को पूरी तरह से जांच लें. शुक्र और बुध की स्थिति आपको बातचीत की कला में माहिर बनाएगी जिससे आप बिजनेस डील को अपने पक्ष में मोड़ने में सफल रहेंगे. साझेदारी के कामों में थोड़ा सतर्क रहें लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी.

संक्रमण बिगाड़ सकता है आपका स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज मिथुन राशि के जातकों को बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है. भले ही ग्रहों की स्थिति आपके करियर और व्यवसाय को गति दे रही है, लेकिन सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. बरसात के इन दिनों में आपको अपनी जीवनशैली और खानपान पर खास ध्यान देना होगा. मौसम में बदलाव और इन्फेक्शन के कारण आपकी सेहत बिगड़ने की आशंका है, जिससे आप बीमार हो सकते हैं. इस समय मौसमी बीमारियों, जैसे- सर्दी, खांसी, बुखार या पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. बाहर के खाने-पीने से पूरी तरह परहेज करें और घर का बना शुद्ध व ताजा भोजन ही लें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed