बृहस्पति की दृष्टि लव लाइफ से लेकर करियर पर डालेगी असर,जाने पूरा राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 5 May 2026: ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि शास्त्रों में बताया गया है कि बृहस्पति की दृष्टि जहां जहां पड़ती है व्यक्ति को लाभ होता है. उन्होंने कहा कि बृहस्पति इस समय रिलेशन वाले स्थान को देख रहा है. मिथुन राशि वाले लोगों का पार्टनर से रिलेशन बहुत अच्छा रहेगा. उन्होंने कहा कि गुरु बृहस्पति की दृष्टि मिथुन राशि वाले लोगों के भाग्य को सुधरेगी.
Aaj Ka Gemini Horoscope 5 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): देहरादून के अनुसार आज 5 मई, मंगलवार को ज्येष्ठ मास की चतुर्थी तिथि है. यह दिन विशेष रूप से मिथुन राशि के जातकों के लिए देव कृपा से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन कुछ अप्रत्याशित लाभ देने वाला हो सकता है. हालांकि यह आवश्यक नहीं है कि सभी इच्छाएं पूरी हों, लेकिन अचानक लाभ या अवसर मिलने की संभावना प्रबल है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार मिथुन राशि के जातक जो लंबे समय से किसी कार्य में प्रयासरत हैं, उनके सभी काम पूरे हों यह निश्चित नहीं है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है. आज का दिन कीर्ति और यश दिलाने वाला हो सकता है, विशेष रूप से विदेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं.
आंशिक कालसर्प दोष का प्रभाव
वर्तमान गोचर में आंशिक कालसर्प दोष सक्रिय है, जिसके कारण कुछ कार्यों में अनदेखी रुकावटें आ सकती हैं. ऐसे में धैर्य बनाए रखना आवश्यक है, हर काम में तुरंत सफलता न मिलने पर निराश न हों. आज सूर्य और बुध की दृष्टि मिथुन राशि पर पड़ रही है, जिससे कार्य सिद्धि के योग बन रहे हैं. हालांकि बुध के अस्त होने के कारण वाणी और संचार में संयम रखना जरूरी है. सही शब्दों का चयन आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
बृहस्पति का गोचर और उसका असर
इस समय बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि के लिए शुभ संकेत दे रहा है. बृहस्पति की दृष्टि जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे. करियर में नए अवसर और प्रगति के योग बनेंगे. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे इसी के साथ संतान संबंधित समस्याओं का समाधान संभव है.
आर्थिक और सामाजिक उन्नति के योग
सूर्यदेव और शुक्रदेव की कृपा से आर्थिक उन्नति के द्वार खुल सकते हैं. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के भी योग हैं. आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है, लेकिन सही निर्णय और संयम से इसे बेहतर बनाया जा सकता है. बुध ग्रह के प्रभाव के कारण आज आपकी वाणी का विशेष महत्व रहेगा. यदि आप संयम और मधुरता से बात करेंगे तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल आपको सफलता और कीर्ति दिला सकती है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


