पितरों का आशीर्वाद चाहिए? मौनी अमावस्या पर कर लिए 6 उपाय तो पितृदोष, गरीबी और अशांति खुद-ब-खुद हो जाएगी दूर

पितरों का आशीर्वाद चाहिए? मौनी अमावस्या पर कर लिए 6 उपाय तो पितृदोष, गरीबी और अशांति खुद-ब-खुद हो जाएगी दूर

Mauni Amavasya 2026 Upay : मौनी अमावस्या हिंदू धर्म का एक बहुत ही खास और पुण्य देने वाला पर्व माना जाता है. यह पर्व माघ महीने की अमावस्या तिथि को आता है और इसे साल की सबसे पवित्र अमावस्या भी कहा जाता है. इस दिन स्नान, दान, पूजा और मौन साधना का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन किए गए उपाय व्यक्ति के जीवन से दुख, आर्थिक परेशानी और पितृदोष को दूर करने में मदद करते हैं. इस दिन गंगा स्नान करने का महत्व और भी बढ़ जाता है. मान्यता है कि पवित्र नदियों में स्नान करने से पुराने पाप कटते हैं और मन शुद्ध होता है. मौनी अमावस्या का नाम ही मौन से जुड़ा है, यानी इस दिन कम बोलना और मन को शांत रखना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मन पर नियंत्रण बना रहता है और नकारात्मक सोच दूर होती है. मौनी अमावस्या पितरों को याद करने और उनका आशीर्वाद पाने का भी खास अवसर है. जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष होता है या जीवन में बार-बार रुकावटें आती हैं, उनके लिए यह दिन बहुत लाभ देने वाला माना गया है. इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी बड़ा फल देते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से मौनी अमावस्या 2026 पर किए जाने वाले 6 ऐसे महाउपाय, जिन्हें करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है.

मौनी अमावस्या के 6 महाउपाय
1. मौन व्रत और पवित्र स्नान
मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. संभव हो तो गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें. स्नान के बाद मौन व्रत रखें. कम बोलने से मन स्थिर रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

2. पितरों के लिए दान
इस दिन पितरों की शांति के लिए अन्न, वस्त्र या धन का दान करें. अगर श्राद्ध या पिंडदान करना संभव न हो, तो गरीब लोगों को भोजन कराना भी अच्छा माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

3. तर्पण करने का उपाय
मौनी अमावस्या पर गंगाजल में काले तिल और कुश मिलाकर पितरों का तर्पण करें. यह उपाय पितृदोष को शांत करने में सहायक माना जाता है.

4. दीपक और पाठ का नियम
स्नान के बाद पितृ सूक्त या पितृ कवच का पाठ करें. शाम के समय घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

5. तुलसी पूजा से धन लाभ
शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होती है.

6. पीपल वृक्ष की पूजा
मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ पर दूध मिला जल चढ़ाएं. दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करें. यह उपाय जीवन की परेशानियों को कम करता है.

Source link

Previous post

Mauni Amavasya 2026 Vrat Niyam: मौनी अमावस्या पर रखना है मौन व्रत, दो तरह के हैं नियम, पहला आसान तो दूसरा है बहुत कठिन, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि, पारण

Next post

Mauni Amavasya 2026 Pitra Dosh Upay: पितृ दोष से जीवन में मची है उथल-पुथल? मौनी अमावस्या पर करें यह अचूक उपाय, नाराज पितर होंगे शांत, तेजी से होगी तरक्की

You May Have Missed