परिवार में खुशियां, जेब में पैसा! तुला राशि के लिए आज का दिन क्यों है इतना खास
Last Updated:
Aaj Ka Tula Rashifal 04 May 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. चंद्रमा का प्रभाव आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव लेकर आ सकता है. खासतौर पर आपकी मधुर वाणी और व्यवहार आपको सफलता के नए अवसर दिला सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं. परिवार में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है.
अजमेर. तुला राशि वालों के लिए 4 मई यानी आज का दिन संतुलित लाभ और मधुर संबंधों का संकेत दे रहा है. चंद्रमा आज दूसरे दिन भी आपके द्वितीय भाव यानी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. द्वितीय भाव धन, वाणी और परिवार का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए आज इन क्षेत्रों में खास प्रभाव देखने को मिलेगा.
अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज आपको धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. यदि कोई पेमेंट या लेन-देन रुका हुआ है, तो उसके मिलने की संभावना बन सकती है. आपकी बातचीत की शैली आज बेहद प्रभावशाली रहेगी. आप अपनी डिप्लोमैटिक और समझदारी भरी वाणी से कई काम आसानी से बनवा सकते हैं. व्यापार में भी छोटे-छोटे प्रयास आज बड़े लाभ में बदल सकते हैं. आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. आप अपनों के साथ बैठकर खुशी के पल साझा करेंगे, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी.
तुला राशि वालों के मीठे और संतुलित शब्द सफलता का रास्ता खोल सकते हैं
आज आपकी वाणी में विशेष आकर्षण रहेगा, लेकिन इसका सही उपयोग करना जरूरी है. मीठे और संतुलित शब्द आपके लिए सफलता का रास्ता खोल सकते हैं. किसी भी बातचीत में कठोर शब्दों से बचें, क्योंकि वही आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकते हैं.
तुला राशि वाले आज यह सावधानी जरूर रखें
चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच के होते हैं, इसलिए कभी-कभी मन में अस्थिरता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकता है. ऐसे में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें.
तुला राशि वाले करें ये अचूक उपाय
आज सोमवार का दिन है जो भगवान शिव को समर्पित होता है. आज भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर दूध में थोड़ा जल और शक्कर मिलाकर अभिषेक करें. साथ ही ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और धन लाभ के योग मजबूत होंगे.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


