कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा दिन! करियर में मिलेगी खुशखबरी, कर लें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 04 May 2026: लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन (सोमवार) शानदार रहने वाला है. पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा और आपसी तालमेल मजबूत होगा. दोनों मिलकर भविष्य को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं या बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं. आज रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा.
बिलासपुर. आज यानी सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहद खास और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या और टैरो रीडर शक्ति ने लोकल 18 से कहा कि लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं और करियर में मेहनत का शानदार परिणाम मिलने वाला है. परिवार की वजह से अटके कई महत्वपूर्ण कार्य आज गति पकड़ सकते हैं. नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में सफलता के नए अवसर बनेंगे. भोलेनाथ की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और दिनभर सकारात्मक माहौल बना रहेगा.
करियर में मिलेगा मेहनत का फल
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों ने पिछले समय में जितनी मेहनत और ऊर्जा अपने काम में लगाई है, अब उसका परिणाम मिलने का समय आ गया है. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि या सेलिब्रेशन की स्थिति बन सकती है. लंबे समय से बिगड़े या रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. ऑफिस और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और नए अवसर भी मिल सकते हैं.
परिवार से जुड़े अटके काम होंगे पूरे
परिवार की वजह से जो कार्य लंबे समय से रुक रहे थे, उनमें आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. घर-परिवार का माहौल बेहतर रहेगा और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा. सोमवार का दिन कई परेशानियों का समाधान लेकर आ सकता है.
लव लाइफ में मिलेगा पार्टनर का साथ
लव लाइफ के लिहाज से भी आज का दिन शानदार रहने वाला है. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी तालमेल मजबूत रहेगा. दोनों मिलकर भविष्य को लेकर कोई नया प्लान या बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं. रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा.
हेल्थ रहेगी बेहतर, बढ़ेगा आत्मविश्वास
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और दिनभर पॉजिटिव सोच बनी रहेगी.
भोलेनाथ की पूजा से मिलेगी सफलता
आज के दिन भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाकर उन्हें किसी भी फल का रस अर्पित करना शुभ माना गया है. ऐसा करने से जीवन में सफलता, ग्रोथ और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
लकी कलर और लकी नंबर
आज के लिए आपका लकी कलर ग्रीन और येलो है. वहीं लकी नंबर 9 है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


