धनु राशि वालों को आज बिजनेस में मिलेगी सफलता, रिश्ते होंगे मजबूत, हनुमान जी बनाएंगे काम
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 17 april 2026: धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज आपके परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. अपने लोगों के साथ संबंधों में आपकी मधुरता बढ़ेगी और आपसी सहयोग का माहौल बनेगा.
जमुई: 17 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. आज के दिन आपको अपने कारोबार में बड़ी सफलता मिल रही है. आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है, जिसका असर आपके कारोबार से लेकर आपके नौकरी तक में देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन मंगल और चंद्रमा की युति होने वाली है, जिसका असर आप पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन आप अपने साहस से अपने आप को साबित कर सकते हैं. साथ ही आज के दिन आप बड़े फैसले ले सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप कारोबार करते हैं तो आज के दिन धनु राशि के जातकों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. इसके साथ ही आज के दिन लिया गया निर्णय आपको भविष्य में बड़ा फायदा पहुंचा सकता है.
नौकरी वाले स्थान पर मिल सकती है बड़ी उपलब्धि
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को अपने नौकरी वाले स्थान पर विशेष उपलब्धि मिल सकती है, जिससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि भविष्य के लिए नए अवसर भी खुलेंगे. अधिकारियों की नजर में आपकी कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी और टीम में आपकी भूमिका मजबूत होगी. आज के दिन प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं और नए सौदे भी आपके पक्ष में आ सकते हैं. निवेश के लिहाज से भी दिन शुभ है, खासकर संपत्ति या वाहन में किया गया निवेश आने वाले समय में अच्छा मुनाफा दे सकता है.
स्वास्थ्य को लेकर बरतनी पड़ सकती है सतर्कता
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज आपके परिवार में माहौल अच्छा रहेगा. अपने लोगों के साथ संबंधों में आपकी मधुरता बढ़ेगी और आपसी सहयोग का माहौल बनेगा. परिवार के साथ किसी सामूहिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है, जिससे रिश्तों में और मजबूती आएगी. सामाजिक स्तर पर भी आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा और आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग लाल रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए शुभ रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


