सिंह राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, पर जीवन साथी का रखें ध्यान, मिल रहे गड़बड़ संकेत!

सिंह राशि वालों के रुके काम होंगे पूरे, पर जीवन साथी का रखें ध्यान, मिल रहे गड़बड़ संकेत!

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों के लिए आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण दिन बहुत अधिक खास तो नहीं रहेगा, लेकिन जरूरी काम धीरे-धीरे पूरे होते रहेंगे. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. ज्यादा भागदौड़ और मेहनत वाले काम करने से थकान और परेशानी बढ़ सकती है.

Aaj Ka Singh Rashifal 07 June 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए रविवार 07 जून 2026 का दिन सामान्य रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण दिन बहुत अधिक खास तो नहीं रहेगा, लेकिन जरूरी काम धीरे-धीरे पूरे होते रहेंगे. हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. ज्यादा भागदौड़ और मेहनत वाले काम करने से थकान और परेशानी बढ़ सकती है.

करियर एवं शिक्षा राशिफल 
करियर और नौकरी की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा. लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रह सकते हैं. हालांकि, जरूरत से ज्यादा मेहनत करने से थकावट महसूस हो सकती है, इसलिए काम के साथ आराम भी जरूरी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. लेकिन थोड़ी अधिक मेहनत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो कारोबारियों के लिए रविवार लाभ देने वाला दिन साबित हो सकता है. व्यापार में सामान्य से बेहतर स्थिति बनी रहेगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं. खासकर दूध, कोल्डड्रिंक, जूस और अन्य तरल पदार्थों से जुड़े कारोबारियों को अच्छा फायदा मिल सकता है. इसके अलावा किराना और वस्त्र व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होने की संभावना है. पुराने लेनदेन से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई है. अन्य दिनों की तुलना में आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. छोटी-मोटी शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं. सिर दर्द, थकान या शरीर में कमजोरी जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं. ऐसे में ज्यादा मेहनत वाले कामों से बचना बेहतर रहेगा. पर्याप्त आराम करें.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. दांपत्य जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है. यदि कोई छोटी समस्या सामने आए तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाद में वही परेशानी बड़ी बन सकती है. परिवार के लोगों के साथ बातचीत में संयम रखना जरूरी रहेगा. प्रेम संबंधों में भी दिन बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है. पार्टनर से मुलाकात की संभावना कम रहेगी और बातचीत भी सीमित हो सकती है. ऐसे में बेवजह चिंता करने से बचें, धैर्य बनाए रखें.

इन बातों का रखें ध्यान 
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के लोगों को आज गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. विशेष रूप से काले रंग के वस्त्रों का उपयोग नहीं करना शुभ रहेगा. सफेद, हल्का पीला और गुलाबी रंग पहनना लाभकारी माना गया है. धार्मिक दृष्टि से आज देवी पूजा के साथ भैरव भगवान के दर्शन और पूजन करना शुभ फल देने वाला रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed