द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, नौकरी-व्यापार में रुके कार्य होंगे पूर्ण!

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, नौकरी-व्यापार में रुके कार्य होंगे पूर्ण!

Last Updated:

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: धार्मिक मान्यता के अनुसार, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है और बुद्धि, विद्या और ज्ञान के दाता श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है.

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, नौकरी-व्यापार में रुके कार्य होंगे पूर्ण

हाइलाइट्स

  • द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा करें.
  • नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए गणेश जी को लाल चंदन चढ़ाएं.
  • बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए गणेश रुद्राक्ष धारण करवाएं.

Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2025: हर महीने संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है, यह व्रत प्रथमपूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित होता है. वहीं फाल्गुन माह में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी व्रत कहा जाता है. संकष्टी चतुर्थी का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने परिवार व संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए करती हैं.

माना जाता है कि गणेश जी की सच्चे मन से पूजा व अराधना करने से जातक को समस्त बाधाओं से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही अगर इस दिन विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए कुछ उपाय किये जाएं तो वह सिद्धि होते हैं. तो आइए जानते हैं पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन किन 5 उपायों को करने से लाभ प्राप्त होता है.

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय

परिवार में सुख-शांति के लिए
गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है. ऐसे में अगर आपके परिवार में सुख-शांति भंग हो गई है और आप चाहते हैं कि घर में फिर से सुख-शांति बनी रहे तो इसके लिए आपको संकष्टी चतुर्थी के दिन चांदी के गणेश जी की मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए. इसके साथ ही जब शाम के समय गणेश जी की पूजा करें तो उन्हें 5 हल्दी की गांठ अवश्य चढ़ाएं. इससे आपको घर-परिवार में सुख-शांति लौट आएगी.

धन वृद्धि के लिए उपाय
भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने से घर में बरकत आती है, फिर चाहे व धन की बरकत हो या फिर अन्य किसी चीज की. ऐसे में अगर आप लंबे समय से आर्थिक परेशानियों जूझ रहे हैं और आपको धन में वृद्धि नहीं हो पा रही है तो संकष्टी चतुर्थी के दिन आप तो या फिर तीन बत्तियों वाला दीपक जलाएं और उसके सामने ॐ गं गौं गणपते विघ्न विनाशिने स्वाहा मंत्र का 21 माला जाप करें. इस उपाय से आपको जल्द लाभ मिलने लगेगा.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: प्यार हो या दोस्ती, कभी नहीं मिलेगा धोखा! अगर चाणक्य नीति की इन बातों का रखेंगे ध्यान

नौकरी-व्यापार में सफलता के लिए
अगर आप नौकरी-करियर में उन्नति चाहते हैं तो द्विजप्रिय संकष्टी चतु्र्थी के दिन गणेश जी को लाल चंदन, लाल फूल, दूर्वा, मोदक सहित पान, सुपारी आर्पित करें. इसके साथ ही इस दिन अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें. इस उपाय को करने से आपको नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलने के योग बनेंगे.

बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए
हम लोग जानते ही हैं कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक के देवता भी कहे जाते हैं. ऐसे में अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता और आप चाहते हैं कि वह एकाग्रता के साथ पढ़ाई करे और उसकी बुद्धि-विवेक हमेसा अच्छा रहे तो इसके लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन आप अपने बच्चे को गणेश रुद्राक्ष धारण करवाएं. जल्द लाभ दिखने लगेगा.

यह भी पढ़ें -Vastu Tips For East Facing Home: पूर्वमुखी घर शुभ या अशुभ? जानें सुख-संपन्नता के लिए किन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान 

ग्रह दोष शांति के लिए
हिंदू धर्म में गाय को मां कहा जाता है, गाय माता इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है. वहीं अगर संकष्टी चतुर्थी के दिन कोई व्यक्ति गाय को हरा चारा खिलाता है तो उसे सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं और कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती है.

homedharm

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय, नौकरी, व्यापार में मिलेगा लाभ!

Source link

You May Have Missed