दुश्मनों से सावधान, पार्टनर से करें खुलकर बात…मेष राशि वालों आज फूंक-फूंककर रखना कदम

दुश्मनों से सावधान, पार्टनर से करें खुलकर बात…मेष राशि वालों आज फूंक-फूंककर रखना कदम

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 June 2026 : हमारे साथ कब क्या होगा, इसका किसी को कुछ अता-पता नहीं है. हमारा राशिफल हमें इसी अज्ञात के बारे में बताता है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. आज मेष राशि के जातकों के लिए गौरी योग बनने जा रहा है. कार्यसिद्ध होता हुआ नजर आएगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि प्यार और रिश्तों में भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 13 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज गौरी योग बनने जा रहा है. आज कार्यसिद्ध होता हुआ नजर आएगा. ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि त्रयोदशी है. नक्षत्र कृत्तिका है. करण गर और वणिज है. पक्ष कृष्ण है. योग सुकर्मा है. आज सूर्योदय 5:22 पर सूर्यास्त 7:19 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:48 दोपहर तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. राहुकाल 8:51 से लेकर 10:36 सुबह तक रहेगा. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति, चुनौतियों से सामना करने की शक्ति प्रदान करेंगे. चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जिससे अचानक घटनाएं, गुप्त विषय, शोध, निवेश और आत्मचिंतन से जुड़े मामलों का प्रभाव बढ़ सकता है. सूर्य आपके पराक्रम भाव को सक्रिय करेंगे, जिससे आज का निर्णय सोच-समझकर लेना अधिक लाभकारी होगा.

क्या करें, क्या नहीं

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. पेट, रक्तचाप, सिरदर्द या तनाव से जुड़ी परेशानी हो सकती है. वाहन चलाते समय या यात्रा के दौरान सावधानी रखें. सलाह के तौर पर योग, ध्यान और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलन बनाए रखें. प्यार और रिश्तों में भावनाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें. गलतफहमियां दूर होंगी. परिवार में किसी सदस्य की चिंता मन को व्याकुल कर सकती है. बड़ों की सलाह और अनुभव से लाभ मिलेगा. धैर्य और संयम से पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा.

इन कामों में मिलेगा लाभ

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मिली-जुली रहेगी. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं. जोखिम भरे निवेश से बचें. बीमा, टैक्स, बैंकिंग और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत होगी. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा. शोध, कानून, प्रशासन और तकनीक से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है.

Source link

You May Have Missed