चंद्रमा आज वृषभ राशि में, धनु राशि के लिए बेहद खास दिन, भावुकता से बचें
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 13 june 2026: आज 13 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज के दिन कई विशेष योग बनने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें पूरी गंभीरता से निभाना चाहिए. सेहत के लिहाज से आज आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने खानपान में संतुलन बनाना चाहिए.
जमुई: आज 13 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आज के दिन कई विशेष योग बनने वाला है. जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च अवस्था में रहेंगे और कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे. उन्होंने बताया कि आज वृषभ राशि में सूर्य और चंद्रमा की युति बनने से विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. जबकि चंद्रमा आज वृषभ राशि में रहेंगे. जिस का असर आज धनु राशि के जातकों पर काफी सकारात्मक परिणाम सामने आएगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन मासिक शिवरात्रि भी रहने वाला है. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन की शुरुआत विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. विरोधियों की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं, इसलिए अनावश्यक विवाद और बहस से दूर रहना ही बेहतर रहेगा.
भावना में आकर ना लें कोई भी फैसला
उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह के निर्णय लेने में किसी भी तरह का निर्णय लेने में भावनात्मक नहीं होना चाहिए. उन्होंने बताया कि जल्दबाजी या भावनाओं में लिया गया निर्णय आज आपको नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपके परिवार के लोगों और विशेष रूप से जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलने वाला है. आज आपका मानसिक तनाव कम हो सकता है. आज परिवार में आपके सोच की सराहना होगी, जिस से परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ने वाला है. आर्थिक मामलों में भी प्रगति होने वाली है. उन्होंने बताया कि कारोबार से जुड़े लोगों को आज आपका व्यापार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि वालों को नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों से भागने के बजाय उन्हें पूरी गंभीरता से निभाना चाहिए. सेहत के लिहाज से आज आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने खानपान में संतुलन बनाना चाहिए. उन्होंने बताया कि विवाहित जातकों के लिए दिन अपेक्षाकृत सुखद रहने वाला है. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


