आज बना 'लक्ष्मी-विष्णु योग', लेकिन मिथुन राशि वालों के लव और करियर पर संकट
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 12 June: ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि वर्तमान में ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार बन रही है जो मिथुन जातकों की प्रवृत्ति को प्रभावित कर सकती है. इस अवधि में जातक अनैतिक या गलत तरीके से धन अर्जित करने की ओर प्रवृत्त हो सकता है
Mithun Rashifal 13 June: आज यानी 13 जून, शनिवार को हिंदी पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का एक विशेष संयोग बन रहा है. आज पूरे दिन कृत्तिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की चाल की बात करें तो सुबह के समय चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे, जिसके बाद वे मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. चंद्रमा के इस गोचर और बारहवें भाव में उपस्थिति के कारण मिथुन राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है. इसके अलावा, वीकेंड पर काम के सिलसिले में किसी अप्रिय या बुरी खबर के मिलने की आशंका से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है, ऐसे में धैर्य बनाए रखना ही एकमात्र विकल्प है.
कार्यक्षेत्र में धोखे की आशंका, ज्योतिषाचार्य ने बताया उपाय
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि वर्तमान में ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार बन रही है जो मिथुन जातकों की प्रवृत्ति को प्रभावित कर सकती है. इस अवधि में जातक अनैतिक या गलत तरीके से धन अर्जित करने की ओर प्रवृत्त हो सकता है. कार्यक्षेत्र में धोखा देने या खुद किसी बड़े धोखे का शिकार होने की प्रबल संभावना बनी हुई है क्योंकि चंद्रमा को इस स्थिति में धोखे का कारक माना गया है. इस नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिषाचार्य ने एक विशेष उपाय सुझाया है कि आज आप लिखने के काम में पेन का जितना ज्यादा उपयोग करेंगे, आपके लिए समय उतना ही बेहतर और अनुकूल होता जाएगा.
आकाश मंडल में बना ‘लक्ष्मी-विष्णु योग’
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से इस समय एक बेहद शुभ संयोग भी बन रहा है. आकाश मंडल में देवगुरु बृहस्पति और दैत्यगुरु शुक्र एक साथ विराजमान हैं. बृहस्पति को भगवान विष्णु और शुक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इन दोनों की युति से इस समय ‘लक्ष्मी-विष्णु योग’ का निर्माण हो रहा है. हालांकि, इसके साथ ही यह युति चंद्र और शनि से दृष्ट भी है. इस मिले-जुले प्रभाव के कारण जहां एक तरफ आर्थिक और आध्यात्मिक उन्नति के अवसर दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ग्रहों की टेढ़ी नजर के कारण जातकों को अपने फैसलों में बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा.
मिथुन राशि पर ‘स्त्री श्राप योग’ का साया, ऐसे बचेगा रिश्ता
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि इस समय मिथुन राशि के लोगों के प्रेम और वैवाहिक संबंधों पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिसे ज्योतिषाचार्य ‘स्त्री श्राप योग’ का नाम दे रहे हैं. इस योग के प्रभाव से पति-पत्नी के बीच एक-दूसरे के प्रति अविश्वास और संदेह की भावना तीव्र हो सकती है, जिससे आपसी संबंधों में कड़वाहट और मनमुटाव बढ़ेगा. यह स्थिति धन और स्त्री सुख में बाधा उत्पन्न करने के साथ ही प्रेम संबंधों में भी दरार डाल सकती है. हालांकि, अगर आप सूझबूझ से काम लेते हुए संदेह को किनारे रखते हैं और बातचीत के जरिए अपनी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करते हैं, तो यह कलह पूरी तरह समाप्त हो सकती है और आपके रिश्तों में फिर से सुधार आ सकता है.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


