अधिकमास शिवरात्रि 5 राशिवालों के लिए शुभ, वृश्चिक को मिलेगा धन, कुंभ फंसेंगे असमंजस में
Today Horoscope 13 June 2026: मेष राशि
चंद्रमा का गोचर आज आपकी ही राशि में हो रहा है, जहां मंगल देव भी विराजमान हैं. ऐसे में चंद्र-मंगल योग मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. कार्यक्षेत्र में आप उत्साह के साथ काम करेंगे और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. व्यापारियों को त्वरित निर्णय लेने पड़ सकते हैं, इसलिए आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल के साथ आगे बढ़ें. धन लाभ और लेन-देन के अच्छे योग बन रहे हैं. रिश्तों के लिहाज से भी दिन अनुकूल है, लेकिन अहंकार की भावना से किसी का मन दुखा सकते हैं, इसलिए विनम्रता बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
भाग्य का साथ: 76%
उपाय: भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
आज आपके कार्य बनेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिलेंगे और व्यापारियों के लिए लाभ की स्थितियां मजबूत होंगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी. अनुशासनहीनता और गलत संगति से बचना आवश्यक है. निवेश और आय के मामले सामान्य से बेहतर रहेंगे. परिवार में चल रहा तनाव कम होगा. स्वास्थ्य के मामले में विशेष रूप से हाथों से संबंधित सावधानी रखें, छोटी-सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है.
भाग्य का साथ: 66%
उपाय: हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशि
आज आप कार्यों का अधिक दबाव अपने ऊपर ले सकते हैं, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. किसी लक्ष्य को पूरा करने या लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने को लेकर तनाव महसूस हो सकता है. हालांकि चंद्रमा और मंगल का योग आपके लाभ भाव में होने से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और लाभ की स्थिति बनी रहेगी. व्यापारियों को भी संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. कार्य विस्तार और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन श्वास संबंधी समस्याओं वाले लोग सावधानी रखें.
भाग्य का साथ: 72%
उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आज आप अपनी कार्यशैली में सकारात्मक और रचनात्मक बदलाव महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को सराहना मिल सकती है तथा नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह बना रहेगा. व्यापारियों को धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. मार्केटिंग, मीडिया, निवेश और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नई संभावनाएं बन रही हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने परिचितों से पुनः संपर्क हो सकता है.
भाग्य का साथ: 65%
उपाय: भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशि
आज विशेष रूप से दोपहर के बाद अधिक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों और विस्तार को लेकर कुछ तनाव रह सकता है, लेकिन अधिकारियों का सहयोग और बढ़ता आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा. नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल होंगी. व्यापारियों के लिए रुके हुए कार्यों में गति आने का समय है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने की योजना बन सकती है.
भाग्य का साथ: 64%
उपाय: तनाव से बचने के लिए भगवान शिव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशि
आज का दिन सक्रियता और नई उपलब्धियों की प्राप्ति का रहेगा. मन में उत्साह बना रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत आपको मजबूत स्थिति दिलाएगी. नौकरी और व्यापार में फिलहाल बड़े बदलाव से बचना बेहतर रहेगा, विशेषकर दोपहर से पहले. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए सावधानी रखें. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और नए संबंध बनने के संकेत हैं.
भाग्य का साथ: 58%
उपाय: मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
तुला राशि
आज आप नई संभावनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे. भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन शुभ है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे. रिश्तों को समय दें, इससे संबंध और मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्य का साथ: 80%
उपाय: भगवान शिव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशि
लंबे समय से रुके हुए कार्यों में आज गति आएगी. निवेश और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. बैंकिंग और वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में नई जिम्मेदारियां और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता रह सकती है. पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे और नए लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
भाग्य का साथ: 59%
उपाय: मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि
आज का दिन कई नई संभावनाएं लेकर आया है. आपका प्रभाव और पराक्रम बढ़ेगा तथा भाग्य का सहयोग मिलेगा. आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर परिणाम दिलाएगी. नौकरी और नए प्लेसमेंट के लिए समय अनुकूल है. व्यापार में मार्केटिंग से जुड़े नए प्रयोग सफलता दिला सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
भाग्य का साथ: 70%
उपाय: सूर्य देव के दर्शन करके दिन की शुरुआत करें.
मकर राशि
आज अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी. कार्यक्षेत्र में विस्तार, निवेश और धन लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी में बेहतर परिणाम मिलेंगे तथा नए प्रयासों के लिए दिन शुभ है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारिक दृष्टि से भी दिन लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा.
भाग्य का साथ: 65%
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करके दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि
आज कार्यों को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है. इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. आपकी योजना और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी. व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी. पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी और पुराने मतभेद दूर होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान में लापरवाही न करें.
भाग्य का साथ: 63%
उपाय: भगवान गणेश का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.
मीन राशि
आज का दिन सुख-सुविधाओं और विस्तार में वृद्धि कराने वाला रहेगा. आप एकाग्रता के साथ अपने कार्य पूरे कर पाएंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. नए निवेश के लिए दिन अनुकूल है. धन लाभ के अवसर सामने आएंगे और किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें.
भाग्य का साथ: 74%
उपाय: भगवान शिव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.


