कुंभ राशि वाले आज सावधान! पार्टनर से हो सकती है अनबन, सेहत का रखें ध्यान

कुंभ राशि वाले आज सावधान! पार्टनर से हो सकती है अनबन, सेहत का रखें ध्यान

Last Updated:

Aaj ka Kumbh Rashifal 20 July 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन (सोमवार) व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आपको अपने काम में लोगों का सहयोग मिल सकता है. आज आप खुद के निर्णयों पर भरोसा करेंगे और आत्मसम्मान को लेकर भी मजबूत महसूस करेंगे.

बिलासपुर. कुंभ राशि के जातकों के लिए आज 20 जुलाई 2026, सोमवार का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज कुंभ राशि के जातक खुद पर भरोसा रखते हुए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. बिजनेस में लोगों का सहयोग मिलेगा और आत्मसम्मान के साथ सही-गलत को समझने की क्षमता बढ़ेगी. हालांकि जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां भी बनी रह सकती हैं, जिन्हें लेकर मन में उलझन और परेशानी बनी रहेगी. करियर, लव रिलेशन, हेल्थ और फाइनेंस में ग्रोथ के लिए आज का दिन अपने फैसले खुद लेने और दूसरों की बातों में न आने का संकेत दे रहा है. वहीं मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है.

बिजनेस और करियर में मिलेगा सहयोग
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आपको अपने काम में लोगों का सहयोग मिल सकता है. आज आप खुद के फैसलों पर भरोसा करेंगे और अपने आत्मसम्मान को लेकर भी मजबूत महसूस करेंगे. ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने विवेक से फैसला लेना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, वे नौकरी के लिए आवेदन करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

छिपी हुई बातों को लेकर बनी रहेगी उलझन
आज कुंभ राशि के जातकों को ऐसा महसूस हो सकता है कि जीवन में कुछ ऐसा है, जो दिखाई नहीं दे रहा या किसी बात पर पर्दा पड़ा हुआ है. इसी वजह से मन में परेशानी और बेचैनी बनी रह सकती है. आप इस समस्या का हल ढूंढने का प्रयास करेंगे. यह स्थिति आपके करियर, लव रिलेशन, हेल्थ और फाइनेंस से जुड़ी हो सकती है.

मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर
लगातार बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. आज हेल्थ में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.

पार्टनर से हो सकता है विवाद
कुंभ राशि वालों को प्रेम संबंधों में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी बात को लेकर पार्टनर आपसे नाराज हो सकते हैं और दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत के दौरान धैर्य रखें और छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें.

भोलेनाथ की पूजा से मिलेगा मन को सुकून
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज कुंभ राशि वालों के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुभ रहेगा. भोलेनाथ के मंदिर जाकर अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करें और किसी सब्जी या फल का रस अर्पित कर सकते हैं. इससे मन को शांति मिलेगी और कार्यों में प्रगति के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी.

आज का लकी नंबर और लकी कलर
कुंभ राशि वालों के लिए आज लकी नंबर 4 रहेगा. वहीं ग्रीन, रेड और व्हाइट कलर आज आपके लिए शुभ होंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed