तुला राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

तुला राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 20 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन, धैर्य और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है. अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, किसी भी नए व्यापार, निवेश या साझेदारी में जल्दबाजी न करें और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही निर्णय लें. नौकरीपेशा लोगों को अपनी योजनाएं गोपनीय रखने की सलाह दी गई है. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. पारिवारिक मामलों में छोटी बात को बड़ा विवाद बनने से रोकें. भगवान शिव की आराधना और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है. चंद्रमा आज भी आपकी राशि से द्वादश भाव यानी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. ज्योतिष में द्वादश भाव को खर्च, विदेश, आध्यात्मिकता, एकांत, शोध और आत्मविश्लेषण का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आप किसी भी विषय पर पहले से अधिक गंभीरता से विचार करेंगे और हर निर्णय को परखने की कोशिश करेंगे.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज किसी नए व्यापार, साझेदारी या बड़े निवेश की शुरुआत करने से पहले पूरी रिसर्च अवश्य करें. किसी भी प्रस्ताव को केवल सुनकर स्वीकार न करें, बल्कि उसके हर पहलू को अच्छी तरह जांचें. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अपने कार्यों को गोपनीय रखें और अपनी आगामी योजनाओं या रणनीतियों को अनावश्यक रूप से किसी के साथ साझा करने से बचें.

खर्चे पर नियंत्रण रखे

आज अधूरे पड़े कार्यों, फाइलों, कागजी कार्रवाई, बैंकिंग या सरकारी दस्तावेजों से जुड़े काम पूरे करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. विदेश, आयात-निर्यात, ऑनलाइन कार्य या मल्टीनेशनल कंपनियों से जुड़े लोगों को भी धीरे-धीरे सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक पक्ष में खर्चों पर नियंत्रण रखे. अनावश्यक खरीदारी से बचें और अपने बजट के अनुसार ही धन का उपयोग करें. सोच-समझकर किया गया वित्तीय प्रबंधन भविष्य में लाभ देगा.

परिवार में इस वजह से हो सकता है विवाद

स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन की बात करें तो मानसिक शांति बनाए रखना आज आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा. परिवार में किसी छोटी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए संयमित भाषा और शांत व्यवहार अपनाएं. जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करने से मन का बोझ हल्का होगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. यदि पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव महसूस कर रहे हैं तो ध्यान, योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज सोमवार  का शुभ दिन है जो भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष फलदायी रहता है. तुला राशि के जातक आज प्रातःकाल शिवलिंग पर जल में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें और सफेद चंदन का तिलक अर्पित करें. इसके बाद श्रद्धापूर्वक “ॐ नमः शिवाय” मंत्र की कम से कम 108 बार जप करें. मान्यता है कि इस उपाय से मानसिक तनाव दूर होता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं समाप्त होती है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed