कर्क राशि वालों को आज मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, ऑफिस में बढ़ेगा मान-सम्मान!
Last Updated:
Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए बुधवार, 1 जुलाई 2026 का दिन सकारात्मक अवसर लेकर आ रहा है. कर्क राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश और साझेदारी जैसे मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं.
नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 1 जुलाई 2026, बुधवार का दिन नई जिम्मेदारियों और सकारात्मक अवसरों के साथ शुरू होने वाला है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, और पूरे दिन उत्तरा साढ़ा नक्षत्र और ऐंद्र योग का प्रभाव रहने से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति में वृद्धि होगी. ऑफिस में आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश और साझेदारी जैसे मामलों में जल्दबाजी से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों के लिए अधिकारियों का सहयोग मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन में अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में संवाद बनाए रखें और अनावश्यक मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत और एकाग्रता का है, जबकि महिलाओं को घर और कार्यस्थल के बीच बेहतर संतुलन बनाकर चलने से सफलता मिलेगी.
करियर और नौकरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम और क्षमता पर भरोसा जताते हुए आपको नई जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें. जो लोग सरकारी या निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं, उन्हें मेहनत का उचित फल मिलने के संकेत हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी विवाद से दूरी रखें.
व्यवसाय और आर्थिक स्थिति
कर्क राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है. आज किसी नए निवेश, साझेदारी या बड़े आर्थिक फैसले से पहले सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच करें. ऐंद्र योग आपको सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा, लेकिन बिना योजना के उठाया गया कदम नुकसान भी पहुंचा सकता है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है और आय के नए स्रोतों पर भी विचार हो सकता है.
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. यदि किसी बात को लेकर साथी से मनमुटाव चल रहा था, तो बातचीत के माध्यम से उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा. विवाहित जातकों के लिए परिवार के साथ समय बिताना रिश्तों को और मजबूत बनाएगा. अपने प्रियजनों की भावनाओं का सम्मान करें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें.
छात्रों के लिए दिन
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई की रणनीति में सुधार करने की आवश्यकता होगी. आज नई चीजें सीखने और शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने का उत्तम समय है. सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें.
महिलाओं के लिए दिन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा. घर और कार्यस्थल दोनों जगह आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घरेलू कार्यों में सफलता मिलेगी. यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहती हैं, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और पर्याप्त आराम भी करें.
कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज का दिशा शूल उत्तर दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार जप करना शुभ रहेगा. साथ ही आज ॐ गं गणपतय नमः का 108 बार जाप करना शुभ रहेगा. आज भगवान श्री गणेश को 11 लड्डू चढ़ाना फलदायक रहेगा.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


