कन्या राशि वालों के लिए चुनौती भरा है आज का दिन, संभलकर रखें हर कदम, शंकर जी दिखाएंगे राह

कन्या राशि वालों के लिए चुनौती भरा है आज का दिन, संभलकर रखें हर कदम, शंकर जी दिखाएंगे राह

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 4 may 2026: आर्थिक मामलों में भी आज सावधानी जरूरी है. आपका कोई पैसा कहीं अटक सकता है या समय पर वापस नहीं मिल सकता. इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें. दूसरी ओर, घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा सकारात्मक बनेगा और मन को कुछ राहत मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: राशिफल को ग्रह-नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति के आधार पर आंका जाता है. आज ऋषिकेश पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तिथि चल रही है. इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जिसका प्रभाव कन्या राशि वालों के जीवन पर साफ देखने को मिलेगा. आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है, यानी कुछ मामलों में लाभ मिलेगा तो कुछ जगहों पर सावधानी बरतनी बेहद जरूरी होगी. विस्तृत राशिफल जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

सुबह से ही आलस्य भरा महसूस होगा
दिन की शुरुआत थोड़ी अड़चनों के साथ हो सकती है. सुबह के समय मन में भारीपन और आलस्य महसूस होगा, जिससे आप अपने कामों को समय पर पूरा करने में थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं. आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें मन पूरी तरह नहीं लगेगा और उत्साह की कमी साफ नजर आएगी. इसका असर आपके जरूरी कामों पर पड़ सकता है और कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही रुक सकता है. इस कारण आपको हल्की मानसिक परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

आज जीवनसाथी के साथ हो सकती है अनबन
आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा दबाव भरा रह सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को शांत रखें. किसी भी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें. खासकर किसी से वाद-विवाद करने से दूर रहें, क्योंकि छोटी सी बहस भी बड़ा रूप ले सकती है और मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है. आज अपने शब्दों पर विशेष नियंत्रण रखें, क्योंकि आपके कटु वचन आपके रिश्तों में खटास ला सकते हैं. जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए संयम और समझदारी से काम लें.

किसी को भी धन उधार देने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें
आर्थिक मामलों में भी आज सावधानी जरूरी है. आपका कोई पैसा कहीं अटक सकता है या समय पर वापस नहीं मिल सकता. इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें और लेन-देन में पूरी सतर्कता बरतें. दूसरी ओर, घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिससे माहौल थोड़ा सकारात्मक बनेगा और मन को कुछ राहत मिलेगी.

मानसिक तनाव
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. सर्दी, खांसी या जुकाम जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए बदलते मौसम में विशेष सावधानी रखें. ठंडी चीजों से दूरी बनाएं और अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें. पर्याप्त आराम और हल्का भोजन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं.

उपाय
आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें. “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी और तनाव कम होगा. सफेद रंग का वस्त्र या रूमाल अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा. जरूरतमंद लोगों को मूंग या हरी सब्जी का दान करें. इससे ग्रह दोष शांत होंगे. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले गणेश जी का स्मरण करें, ताकि कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सके. सबसे महत्वपूर्ण बात, आज धैर्य और संयम बनाए रखें. यही आपके दिन को बेहतर बना सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed