कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी भरा है आज का दिन, व्यापार में होगा लाभ
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 8 june 2026: पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. यदि….
परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और प्रीति योग का विशेष संयोग बन रहा है, जो कई मामलों में शुभ फल देने वाला माना जाता है. वहीं चंद्रमा आज कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सकारात्मक असर कन्या राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. आज सुबह 7 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. हालांकि, दिन में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. यह समय बेहद शुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान नए कार्य, निवेश, खरीदारी या अन्य महत्वपूर्ण काम शुरू किए जा सकते हैं.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में लाभदायक रहने वाला है. दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है. लंबे समय से जिस सूचना या परिणाम का इंतजार था, वह आज मिलने की संभावना है. इससे मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी. आज यात्रा के भी प्रबल योग बन रहे हैं. यदि किसी जरूरी काम, व्यापार या पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़े तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. यात्रा के दौरान नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी बाहर जाने का अवसर मिल सकता है.
लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी
व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. कारोबार में अच्छी आमदनी होने के संकेत हैं. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नए सौदे और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उनके काम की सराहना हो सकती है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. किसी प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या शैक्षणिक गतिविधि में सफलता मिलने के संकेत हैं. पढ़ाई में मन लगेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है. जो छात्र किसी महत्वपूर्ण परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें राहत भरी खबर मिल सकती है.
जो भी शारीरिक परेशानी है वो समाप्त हो जायेगी
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. यदि पिछले कुछ दिनों से किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी चल रही थी तो उसमें सुधार देखने को मिल सकता है. विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता बनी हुई थी, उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार, आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और स्वास्थ्य सुधार लेकर आने वाला साबित हो सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


