आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत के साथ कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी तिथि का व्रत भी, पंचां

आज का पंचांग: आज सोमवार व्रत के साथ कालाष्टमी और मासिक कृष्ण अष्टमी तिथि का व्रत भी, पंचां

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 8 June 2026: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दिन सोमवार है. हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है और यह तिथि काल भैरव के साथ ही भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. कालभैरव व श्री कृष्ण के भक्त वर्ष की सभी अष्टमी तिथि पर भगवान की पूजा और आराधना करते हैं. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, बालव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में तो सूर्य वृषभ राशि में रहने वाले हैं. पंचांग के अनुसार इस दिन अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों उपलब्ध रहेंगे, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल हैं. सोमवार को सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर और सूर्यास्त 7 बजकर 18 मिनट पर होगा. अष्टमी तिथि सोमवार को पूरे दिन रहने के साथ 9 जून देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. नक्षत्र शतभिषा और योग विष्कम्भ रहेगा. अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का संयोग शुभ कार्यों, यात्रा, नये काम शुरू करने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बेहतर रहेगा. राहुकाल में सावधानी बरतें.

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से शिव पूजा करने पर विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है. मान्यता है कि सोमवार को भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. पूजा विधि की बात करें तो सोमवार की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थल या मंदिर में भगवान शिव का ध्यान करें. शिवलिंग पर जल और गंगाजल अर्पित करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. इसके बाद दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक करें. बेलपत्र चढ़ाते समय ध्यान रखें कि पत्तियां खंडित ना हों. पूजा के दौरान शिव चालीसा, रुद्राष्टक या महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना भी शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव की आराधना करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मन में स्थिरता आती है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 8 जून 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 03:23 ए एम, 9 जून तक, फिर नवमी तिथि
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 09:09 ए एम तक, फिर पूर्व भाद्रपद
आज का करण- बालव – 03:29 पी एम तक, कौलव – 03:23 ए एम, 9 जून तक
आज का योग- विष्कम्भ – 09:28 ए एम तक, प्रीति योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कुंभ उपरांत मीन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:24 ए एम
सूर्यास्त- 07:18 पी एम
चन्द्रोदय- 12:51 ए एम, 9 जून
चन्द्रास्त- 12:07 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 8 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:44 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:17 पी एम से 07:37 पी एम
अमृत काल: 01:29 ए एम से 03:07 ए एम, 9 जून
निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम से 12:41 ए एम, 9 जून

शिववास: गौरी के साथ – 03:23 ए एम, 9 जून तक, फिर सभा में

आज के अशुभ मुहूर्त 8 जून 2026
राहुकाल: 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
यमगण्ड: 10:37 ए एम से 12:21 पी एम
गुलिक काल: 02:05 पी एम से 03:50 पी एम
वर्ज्य: 03:41 पी एम से 05:19 पी एम
आडल योग: 09:09 ए एम से 01:39 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:49 पी एम से 01:44 पी एम
पंचक काल: पूरे दिन
दिशाशूल: पूर्व

Source link

You May Have Missed