आज सिंह राशि वाले रहें सतर्क! मानसिक तनाव होगा, इस काम को तो कतई न करें, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि चंद्रमा राहु के साथ सप्तम भाव में विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ा सकती है. दिनभर धैर्य और शांत स्वभाव बनाए रखना लाभकारी रहेगा. साथ ही…
Aaj Ka Singh Rashifal 08 June 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए सोमवार 08 जून 2026 का दिन थोड़ा सतर्क रहने वाला माना जा रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज पूर्वा भाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि चंद्रमा राहु के साथ सप्तम भाव में विराजमान हैं. ग्रहों की यह स्थिति मानसिक तनाव बढ़ा सकती है. साथ ही आर्थिक मामलों में भी संभलकर रहने की जरूरत रहेगी. आज धैर्य-शांत स्वभाव बनाए रखना लाभकारी रहेगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर और नौकरी के क्षेत्र में दिन सामान्य रहने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. किसी भी प्रकार का लेनदेन सोच समझकर करें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में पूरी सतर्कता रखनी होगी और किसी भी जरूरी दस्तावेज या पैसों से जुड़े मामलों को ध्यान से संभालना होगा. विद्यार्थियों के लिए भी दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. पढ़ाई में मन कम लगेगा और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. मानसिक विचलन के कारण पढ़ाई प्रभावित हो सकती है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. बड़े निवेश या नया व्यापारिक सौदा करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखना जरूरी होगा, क्योंकि लाभ के लालच में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है. व्यापारियों को आज किसी भी बड़े फैसले से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लेना चाहिए. कारोबार में व्यवस्थाएं बनाने में कठिनाई आ सकती है, जिससे तनाव भी बना रहेगा.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में भी सिंह राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी. मानसिक तनाव, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ज्यादा मेहनत या भागदौड़ वाले कामों से दूरी बनाकर रखें. शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी रहेगा. यदि पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान हैं तो लापरवाही बिल्कुल न करें और समय पर इलाज लें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. घर के सदस्यों के बीच छोटी बातों को लेकर विवाद होने की आशंका है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि तबीयत बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं. वहीं प्रेम संबंधों में भी तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ बहस या गलतफहमी से बचने की जरूरत है, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज शिव मंदिर में चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. चावल, घी, श्वेत वस्त्र और सफेद रंग की चीजों का दान करने से मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


