कन्या राशि वाले आज रखें धैर्य, रोक दें ये प्लान, विष्णु-लक्ष्मी की पूजा के साथ करें ये काम

कन्या राशि वाले आज रखें धैर्य, रोक दें ये प्लान, विष्णु-लक्ष्मी की पूजा के साथ करें ये काम

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 30 april 2026: स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन थोड़ा ध्यान रखने वाला है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शारीरिक रूप से भी थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें और हल्का व घर का बना भोजन ही करें. अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना आज बेहद जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर राशि पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है और आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर चलने वाला है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र और सिद्धि योग का विशेष संयोग बना हुआ है. चंद्रमा आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा. इसी कारण आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने का संकेत दे रहा है, जहां कुछ मामलों में सतर्कता जरूरी होगी.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति कन्या राशि के पक्ष में पूरी तरह से अनुकूल नहीं है. खासकर आज के दिन आपको अपने व्यवहार और बोलचाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना या किसी से उलझना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. इसलिए बेहतर यही होगा कि आप आज वाद-विवाद से दूर रहें और शांति बनाए रखने की कोशिश करें. धैर्य और संयम से काम लेना आज आपके लिए सबसे बड़ा उपाय साबित होगा.

आज के दिन उधार लेन-देन से बचें
आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन निवेश के लिए बिल्कुल भी सही नहीं माना जा रहा है. यदि आप व्यापार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने जा रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना ही समझदारी होगी. बिना सोच-समझकर किया गया निवेश नुकसान का कारण बन सकता है. साथ ही आज के दिन किसी से उधार लेने या देने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह आगे चलकर विवाद की वजह बन सकता है.

करियर और नौकरी से जुड़े मामलों में भी आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर आप नई नौकरी की शुरुआत करने या वर्तमान नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल नहीं है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी दे सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप थोड़ा इंतजार करें और सही समय का चयन करें. कार्यक्षेत्र में भी अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और अनावश्यक चर्चाओं से दूर रहें.

परिवार में रहेगा तनाव का माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में थोड़ा तनाव का माहौल बन सकता है. किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी हो सकती है. खासकर भाई-बहन या पिता के साथ मतभेद होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ भी किसी छोटी बात को लेकर तकरार हो सकती है, इसलिए कोशिश करें कि किसी भी मुद्दे को ज्यादा बढ़ावा न दें. शांत रहकर और समझदारी से काम लेने पर आप स्थिति को संभाल सकते हैं.

पेट-दर्द संबंधित समस्या हो सकती है उत्पन्न
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन थोड़ा ध्यान रखने वाला है. मानसिक तनाव बढ़ सकता है और शारीरिक रूप से भी थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है. खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें और हल्का व घर का बना भोजन ही करें. अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखना आज बेहद जरूरी है.

यदि उपाय की बात करें तो आज के दिन कुछ छोटे-छोटे उपाय करके आप नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं. गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से मन को शांति मिलेगी. विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करना और माथे पर पीला तिलक लगाना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा. साथ ही आज अपने पास एक पीला रुमाल रखना शुभ माना गया है, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करेगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed