आज से खरमास खत्म, अप्रैल में करना है गृह प्रवेश या खरीदनी है प्रॉपर्टी, देखें मुहूर्त
आज खरमास खत्म, अप्रैल में करना है गृह प्रवेश या खरीदनी प्रॉपर्टी,देखें मुहूर्त
Last Updated:
April 2026 Shubh Muhurat: आज 14 अप्रैल से खरमास खत्म हो गया है. अप्रैल में आपको गृह प्रवेश करना है या फिर दुकान, मकान, नई कार, बाइक या कोई प्रॉपर्टी खरीदनी है तो आपको अप्रैल के शुभ मुहूर्त देखने चाहिए.
अप्रैल 2026 में गृह प्रवेश और प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त. (Photo: AI)
April 2026 Shubh Muhurat: आज 14 अप्रैल से खरमास खत्म है. ग्रहों के राजा सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सुबह 9:38 बजे है. सूर्य की मेष संक्रांति से खरमास का समापन हो जाता है. इसके साथ ही नए सौर वर्ष का प्रारंभ होता है. खरमास के खत्म होने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी, नई कार खरीदने का मुहूर्त प्राप्त होने लगेगा. जिन लोगों को अप्रैल में गृह प्रवेश करना या प्रॉपर्टी खरीदना है, वे मुहूर्त देख सकते हैं.
अप्रैल 2026 शुभ मुहूर्त
गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल 2026
मकान, दुकान, प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त अप्रैल 2026
अप्रैल में मकान, दुकान या अन्य प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको अक्षय तृतीया के अलावा 6 शुभ मुहूर्त प्राप्त होंगे.
- 9 अप्रैल, गुरुवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 06:02 ए एम से लेकर 10 अप्रैल को 06:01 ए एम तक.
- 10 अप्रैल, शुक्रवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 06:01 ए एम से लेकर सुबह 11:28 ए एम तक
- 16 अप्रैल, बृहस्पतिवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: दोपहर 01:59 पी एम से लेकर 17 अप्रैल को सुबह 05:54 ए एम तक
- 17 अप्रैल, शुक्रवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:54 ए एम से लेकर दोपहर 12:02 पी एम तक
- 23 अप्रैल, बृहस्पतिवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:48 ए एम से लेकर रात 08:57 पी एम तक
- 24 अप्रैल, शुक्रवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: रात 08:14 पी एम से लेकर 25 अप्रैल को 05:46 ए एम तक
नई कार और बाइक खरीदने का मुहूर्त अप्रैल 2026
अप्रैल में आपको नई कार या बाइक खरीदनी है तो आपको केवल 3 दिन शुभ मुहूर्त हैं. इनके अलावा आप 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर वाहन खरीद सकते हैं.
- 20 अप्रैल, सोमवार: वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:51 ए एम से लेकर सुबह 07:27 ए एम तक
- 24 अप्रैल, शुक्रवार: वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:47 ए एम से लेकर शाम 07:21 पी एम तक
- 29 अप्रैल, बुधवार: वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:42 ए एम से लेकर शाम 07:51 पी एम तक
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


