Budh Pradosh Muhurat:15 अप्रैल को बुध प्रदोष, 2:14 घंटे का मुहूर्त, देखें दिनभर के शुभ समय

Budh Pradosh Muhurat:15 अप्रैल को बुध प्रदोष, 2:14 घंटे का मुहूर्त, देखें दिनभर के शुभ समय

होमताजा खबरधर्म

15 अप्रैल को बुध प्रदोष, 2:14 घंटे का मुहूर्त, देखें दिनभर के शुभ समय, लेकिन

Last Updated:

Budh Pradosh Vrat April 2026 Muhurat: 15 अप्रैल को बुध प्रदोष व्रत है. जो लोग व्रत रखेंगे, उनको शिव पूजा के लिए करीब सवा दो घंटे का मुहूर्त प्राप्त होगा, लेकिन इस दिन भद्रा भी लग रही है. भद्रा में कोई शुभ काम न करें. आइए जानते हैं प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त और दिनभर के शुभ समय.

Zoom

बुध प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त. (Photo: AI)

Budh Pradosh Vrat April 2026 Muhurat: बुध प्रदोष व्रत 15 अप्रैल को है. इस दिन व्रत रखकर शाम के समय में भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस बार के प्रदोष पूजा के लिए 2 घंटे 14 मिनट का मुहूर्त प्राप्त हो रहा है. यह प्रदोष व्रत वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. यह अप्रैल का पहला प्रदोष व्रत है. व्रत के दिन भद्रा लग रही है, जिसमें कोई शुभ कार्य न करें. आइए जानते हैं प्रदोष व्रत का मुहूर्त और दिनभर के शुभ समय.

बुध प्रदोष व्रत 2026 तिथि मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख कृष्ण त्रयोदशी का प्रारंभ 15 अप्रैल बुधवार को 12:12 ए एम से होगा और यह तिथि 15 अप्रैल को ही रात 10:31 पी एम तक रहेगी.

बुध प्रदोष व्रत 2026 पूजा मुहूर्त

जो लोग बुध प्रदोष का व्रत रखेंगे, उनके लिए शिव पूजा का मुहूर्त करीब सवा दो घंटे का होगा. 15 अप्रैल को बुध प्रदोष व्रत पूजा का शुभ समय शाम को 6 बजकर 47 मिनट से शुरू है, जो रात को 9 बजे तक है. इस व्रत की पूजा प्रदोष काल में ही करते हैं.

बुध प्रदोष व्रत 2026 दिनभर के शुभ समय

प्रदोष व्रत के दिन का ब्रह्म मुहूर्त 04:27 ए एम से 05:11 ए एम तक है. इस समय में आप स्नान करके व्रत और शिव पूजा का संकल्प करें. उसके बाद भगवान शिव की दैनिक पूजा कर लें.

दिन में लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 05:56 ए एम से 07:32 ए एम तक है, वहीं अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 07:32 ए एम से 09:09 ए एम तक है. उसके बाद शुभ-उत्तम मुहूर्त सुबह 10:45 ए एम से दोपहर 12:21 पी एम तक रहेगा.

इसके बाद चर-सामान्य मुहूर्त दोपहर 03:34 पी एम से लेकर शाम 05:10 पी एम तक है, वहीं लाभ-उन्नति मुहूर्त शाम 05:10 पी एम से शाम 06:47 पी एम तक है. इस समय में आप शुभ कार्य कर सकते हैं.

2 शुभ योग में बुध प्रदोष व्रत 2026

बुध प्रदोष व्रत के दिन दो शुभ योग हैं. ब्रह्म योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01:25 पी एम तक है, उसके बाद से इंद्र योग बनेगा. प्रदोष व्रत की पूजा इंद्र योग में होगी. इस दिन पूर्व भाद्रपद प्रात:काल से लेकर दोपहर 03:22 पी एम तक है, उसके बाद उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है.

प्रदोष व्रत के दिन पंचक लगा है, जो पूरे दिन रहेगा. वहीं भद्रा रात में 10:31 बजे से लेकर 16 अप्रैल को 05:55 एएम तक है. इस भद्रा का वास धरती पर है. इस भद्रा में कोई शुभ काम न करें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed