अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग, पूरा दिन उन्नति वाला, जानें क्या है अबूझ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर बन रहे 6 शुभ योग, पूरा दिन उन्नति वाला, जानें क्या है अबूझ मुहूर्त

होमताजा खबरधर्म

अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग, पूरा दिन उन्नति वाला, जानें क्या है अबूझ मुहूर्त

Last Updated:

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: इस साल की अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग बन रहे हैं, जिसकी वज​​ह से पूरा दिन उन्नति और सफलतादायक बन गया है. अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहते हैं, जो वैशाख शुक्ल तृतीया ति​थि को है. अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होता है. आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर बनने वाले शुभ योगों का महत्व.

Zoom

अक्षय तृतीया 2026 पर 6 शुभ योग बन रहे हैं. (Photo: AI)

Akshaya Tritiya 2026 Shubh Yog: इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है. अक्षय तृतीया के दिन 6 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है. इन योगों की वजह से इस बार की अक्षय तृतीया अत्यंत पुण्य फलदायी और प्रभावशाली मानी जा रही है. पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाते हैं. अक्षय तृतीया के दिन पूरे समय अबूझ मुहूर्त होता है. इसका क्या मतलब है? अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले 7 शुभ योग कौन से हैं और उससे क्या लाभ होते हैं.

अक्षय तृतीया 2026 तिथि कब से कब तक है?

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के लिए वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को 10:49 एएम से लेकर 20 अप्रैल को 7:49 एएम तक है. अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है, लेकिन अक्षय तृतीया की तिथि 20 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे तक है. ऐसे में शुभ योगों की गणना 20 अप्रैल को सुबह 7:49 बजे तक के हैं.

अक्षय तृतीया पर बनने वाले 6 शुभ योग

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 6 शुभ योग बन रहे हैं. इसमें आयुष्मान् योग, सौभाग्य योग, गजकेसरी योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, मालव्य राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग शामिल हैं.

  • आयुष्मान् योग: प्रात:काल से लेकर रात 08:02 बजे तक रहेगा. यह योग लोगों को उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु देने वाला होता है. लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है.
  • सौभाग्य योग: रात 08:02 बजे से लेकर 20 अप्रैल को शाम 04:11 बजे तक है. यह योग अत्यंत शुभ होता है. इसके शुभ प्रभाव से सुख, समृद्धि, भाग्य और दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होती है.
  • त्रिपुष्कर योग: सुबह 07:10 बजे से लेकर सुबह 10:49 बजे तक है. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करते हैं, उसका तीन गुना फल प्राप्त होता है.
  • रवि योग: 20 अप्रैल को 04:35 ए एम से 05:51 ए एम तक है. रवि योग में सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है, जिसमें सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. इस योग में नया कार्य करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है.
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 20 अप्रैल को पूरे दिन है. इस योग में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपके कार्य सफल सिद्ध होंगे. सर्वार्थ सिद्धि योग नए कार्य, बिजनेस के प्रारंभ के लिए अच्छा है.
  • मालव्य राजयोग: 19 अप्रैल को दोपहर 03:51 बजे शुक्र के वृषभ राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. यह पांच महापुरुष योगों में से एक राजयोग है. इस राजयोग में व्यक्ति को अपार धन, सुख-सुविधा, ग्लैमर, सौंदर्य, ऐश्वर्यपूर्ण जीवन, कलात्मक प्रतिभा आदि प्राप्त होता है.

इन 6 शुभ योगों की वज​​ह से अक्षय तृतीया का दिन उन्नति और सफलता प्रदान करने वाला है. इस दिन आपको जो भी नया काम करना है, उसका शुभारंभ कर सकते हैं. इस दिन स्नान, दान, पूजा, पाठ आदि से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त का मतलब

अक्षय तृतीया को पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है. अबूझ मुहूर्त का अर्थ यह है कि आपको कोई भी शुभ कार्य करने के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है. अक्षय तृतीया को पूरे समय स्वयं सिद्ध मुहूर्त होता है. पूरे दिन में आप कभी भी कोई काम कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed