आज नरसिंह जयंती, गुरुवार व्रत, रवि योग, रात में भद्रा, मुहूर्त के लिए देखें पंचांग
Aaj Ka Shubh Muhurat (आज का शुभ मुहूर्त), 30 April 2026: आज नरसिंह जयंती है. वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि को भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लिया था. नरसिंह जयंती की पूजा शाम के समय में करते हैं. आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा भी है. पंचांग के अनुसार आज वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि, चित्रा नक्षत्र, गर करण, वज्र योग, दक्षिण का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन रवि योग बना है, वहीं रात 09:12 पी एम से भद्रा लगेगी, जिसका वास पाताल लोक है. आज नरसिंह जयंती की पूजा का मुहूर्त शाम 04:17 पी एम से लेकर 06:56 पी एम तक है. इसमें भगवान नरसिंह की पूजा विधि विधान से करें. नरसिंह जयंती के दिन भगवान नरसिंह की पूजा करने से भक्तों के अंदर का भय दूर होता है. भगवान नरसिंह की कृपा से संकट दूर होते हैं, सुरक्षा प्राप्त होती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध करके भक्त प्रह्लाद की रक्षा की थी.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 अप्रैल 2026
आज की तिथि- चतुर्दशी – 09:12 पी एम तक, उसके बाद पूर्णिमा
आज का नक्षत्र- चित्रा – 02:16 ए एम, मई 01 तक, फिर स्वाति
आज का करण- गर – 08:29 ए एम तक, वणिज – 09:12 पी एम तक, उसके बाद विष्टि
आज का योग- वज्र – 08:55 पी एम तक, फिर सिद्धि
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कन्या- 01:14 पी एम तक, फिर तुला
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:41 ए एम
सूर्यास्त- 06:56 पी एम
चन्द्रोदय- 05:56 पी एम
चन्द्रास्त- 04:59 ए एम, मई 01
आज के शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:15 ए एम से 04:58 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:24 पी एम
अमृत काल: 07:20 पी एम से 09:04 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, मई 01
रवि योग: पूरे दिन
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:41 ए एम से 07:21 ए एम
चर-सामान्य: 10:39 ए एम से 12:19 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:19 पी एम से 01:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:37 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:16 पी एम से 06:56 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 06:56 पी एम से 08:16 पी एम
चर-सामान्य: 08:16 पी एम से 09:37 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:18 ए एम से 01:39 ए एम, मई 01
शुभ-उत्तम: 02:59 ए एम से 04:20 ए एम, मई 01
अमृत-सर्वोत्तम: 04:20 ए एम से 05:41 ए एम, मई 01
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 05:41 ए एम से 07:21 ए एम
गुलिक काल- 09:00 ए एम से 10:39 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:06 ए एम से 10:59 ए एम, 03:24 पी एम से 04:17 पी एम
राहुकाल- 01:58 पी एम से 03:37 पी एम
भद्रा- 09:12 पी एम से 05:41 ए एम, मई 01
भद्रा का वास- पाताल लोक में
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
भोजन में – 09:12 पी एम तक, फिर श्मशान में.


