आज चंद्रमा कन्या राशि में! धनु वाले के करियर में पड़ेगा प्रभाव, जानें राशिफल

आज चंद्रमा कन्या राशि में! धनु वाले के करियर में पड़ेगा प्रभाव, जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 22 june 2026: आज के दिन धनु राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चे से बचना चाहिए. आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी भी नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का

जमुई: आज 21 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के जीवन में कई नई चीजें होगी. लेकिन आज के दिन आपको धैर्य और अनुशासन बनाए रखना चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे. जिस कारण आज आपके जीवन में स्थिरता आएगी. आज के दिन बुधदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही आज मंगलदेव वृषभ राशि में रहेंगे. ग्रहों की इस स्थिति के कारण आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा. आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण अपनी परेशानियों को खत्म कर सकते हैं. आज के दिन बृहस्पति और शुक्रदेव भी कर्क राशि में मौजूद रहेंगे. इसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाला है. आज आपके रिश्तों में मजबूती आएगी साथ ही आज आपको नए अवसर मिलने वाले हैं.

आज अनावश्यक रूप से ना करें खर्च 
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अनावश्यक खर्चे से बचना चाहिए. आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी भी नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी तरह का कारोबार करते हैं तो आज उसमें भी उनको फायदा होने वाला है. उन्होंने बताया कि नौकरी पेशा लोगों को आज अपने कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों सहयोग मिलेगा. आज आपको आपकी मेहनत का परिणाम मिलेगा, जिस से आपको फायदा होगा. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना चाहिए. आप आज नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको कड़ी सोच-विचार करना चाहिए.

सामाजिक रूप से अच्छा रहेगा दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी विवाद या बहस से बचना चाहिए. इसके साथ ही आज आपको अपने क्रोध पर भी नियंत्रण रखना चाहिए. आज आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरेगा. प्रेम संबंधों में आज विश्वास और समझदारी रखें, इस से आपके प्रेम संबंध में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का भाग्यशाली रंग गुलाबी जबकि भाग्यशाली अंक 6 रहेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed