सिंह राशि वाले आज फायदे में! कारोबार में लाभ, नौकरी-शिक्षा में सफलता के योग, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
22 June ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज अष्टमी तिथि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के लोगों में उत्साह, आत्मविश्वास और निडरता बढ़ाने वाली रहेगी. सूर्य और बुध की युति के कारण कई कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है और…
Aaj Ka Singh Rashifal 22 June 2026, Leo Daily Horoscope: आज 22 जून 2026, सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज अष्टमी तिथि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के लोगों में उत्साह, आत्मविश्वास और निडरता बढ़ाने वाली रहेगी. सूर्य और बुध की युति के कारण कई कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और लोग अपने कार्यों को पूरे जोश के साथ करने का प्रयास करेंगे.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
आज का दिन आर्थिक मामलों में कई लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. धन भाव में गुरु और शुक्र की युति बनने से व्यापार और निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. गुरु उच्च स्थिति में होने के कारण धन लाभ के अवसर प्रदान करेगा, जबकि शुक्र व्यापारिक गतिविधियों में अनुकूलता बनाए रखेगा. विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र, स्टेशनरी, कोचिंग क्लास और खाद्य पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि, बारहवें भाव में स्थित मंगल क्रोध और आवेश बढ़ा सकता है. ऐसे में किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. खासकर नशे या जोखिम वाले कारोबार से जुड़े लोगों को आज सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने के संकेत हैं. कार्यस्थल पर उनकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना हो सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और कुछ लोगों को सम्मान या विशेष जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है. उच्च का गुरु आत्मविश्वास बढ़ाएगा. लंबे समय से अटके कामों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष रूप से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह दी गई है.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन संतोषजनक रहने वाला है. ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण किसी बड़ी स्वास्थ्य समस्या के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. हालांकि, मौसम और खानपान को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
परिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और घर में उत्साह का वातावरण देखने को मिल सकता है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और पुराने मतभेद दूर होने की संभावना है. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी. जिन लोगों के बीच किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, उनके संबंधों में सुधार हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज अंक 2 विशेष रूप से शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना लाभदायक रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


