किसी से होगी मुलाकात, ये 45 मिनट सबसे शुभ…मेष राशि वालों के लिए आज दुर्लभ संयोग

किसी से होगी मुलाकात, ये 45 मिनट सबसे शुभ…मेष राशि वालों के लिए आज दुर्लभ संयोग

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 June 2026 : आज मेष राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. प्यार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:07 से लेकर 8:52 तक रहेगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:49 तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पित प्रदान करेंगे. दूर रहने वाले साथी को सुखद संवाद से अच्छा महसूस होगा. अविवाहित जातकों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा प्यार और रिश्तो में भी प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि अमावस्या है, जो 8:26 तक रहेगा, उसके उपरांत प्रतिपदा हो जाएगा. नक्षत्र मृगशिरा है. करण नाग और किस्तुघ्न तथा पक्ष कृष्ण है. योग शूल और गण है. आज सूर्योदय 5:22 पर और सूर्यास्त 7:20 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:49 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य दीर्घकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 7:07 से लेकर 8:52 तक रहेगा. आज दिशाशूल पूर्व दिशा में होगा. आज भाग्य और परिश्रम का सुंदर मेल देखने को मिलेगा. यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है और गुरुजनों का सम्मान करें और उनके मार्गदर्शन में लाभ लें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पित प्रदान करेंगे. नवम भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे जिससे आपके भाग्य, धर्म, यात्रा, उच्च शिक्षा और गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा. सूर्य का प्रभाव आपके संचार, कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. आज मेष राशि की सेहत बेहतरीन रहेगी. मानसिक रूप से सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. यात्रा के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी.

कैसे रहेंगे आर्थिक हालात

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के प्यार और रिश्तों में प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. दूर रहने वाले साथी को सुखद संवाद से अच्छा महसूस होगा. अविवाहित जातकों के लिए किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने का अवसर मिल सकता है. परिवार में धार्मिक व शुभ कार्यों का चर्चा हो सकती है. पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. घर का वातावरण सकारात्मक और शांतिपूर्ण रहेगा.

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाग्य के साथ मिलने से आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. निवेश और नई योजनाओं से दिन अनुकूल रहेगा. नौकरी और करियर में नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रमोशन, सम्मान व नई जिम्मेदारियां मिलने का संकेत मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का या ऑनलाइन माध्यम से योग बन सकते हैं, लाभ के योग बन सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed