आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज भौम प्रदोष व्रत, शिवजी और हनुमानजी के पूजन से दूर हों

आज का पंचांग: मंगलवार व्रत के साथ आज भौम प्रदोष व्रत, शिवजी और हनुमानजी के पूजन से दूर हों

होमताजा खबरधर्म

मंगलवार व्रत के साथ आज भौम प्रदोष व्रत, पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 April 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी तरह की पूजा-पाठ, यात्रा, खरीदारी या नए काम को शुरू करने से पहले लोग पंचांग देखते हैं, क्योंकि इसमें दिन के शुभ और अशुभ समय, ग्रहों की चाल, नक्षत्र, योग और मुहूर्त आदि के बारे में जानकारी होती है. पंचांग के आधार पर आज मंगलवार व्रत के साथ भौम प्रदोष व्रत और परशुराम द्वादशी भी है. पंचांग से जानें मंगलवार 27 अप्रैल का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

Zoom

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 April 2026: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि दिन मंगलवार है. हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन रामभक्त हनुमानजी और ग्रहों के सेनापति मंगलदेव को समर्पित माना जाता है. साथ ही आज भौम प्रदोष व्रत और परशुराम द्वादशी भी है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल त्रयोदशी तिथि उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र बव करण चंद्रमा कन्या राशि में तो सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेंगे. मंगलवार व्रत के साथ परशुराम द्वादशी और भौम प्रदोष व्रत का खास संयोग बेहद शुभ माना जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान परशुराम की पूजा का विशेष महत्व रहेगा. परशुराम द्वादशी होने के कारण भक्त भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की आराधना करेंगे. वहीं मंगलवार होने के कारण भौम प्रदोष व्रत का भी विशेष महत्व रहेगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा और प्रदोष काल में व्रत रखने से सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है.

जब मंगलवार को हनुमानजी की पूजा और भौम प्रदोष व्रत एक साथ किया जाता है, तो इसका आध्यात्मिक प्रभाव और भी बढ़ जाता है. यह संयोजन व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाता है. प्रदोष काल, जो सूर्यास्त से पहले और बाद का समय होता है, भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. मंगलवार के दिन यह व्रत पड़ने पर हनुमानजी और भगवान शिव, दोनों की कृपा एक साथ प्राप्त होती है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है. मंगलवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें. इसके बाद घर के मंदिर या किसी हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करें. हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चने का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. दीपक जलाकर हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. पूजा के दौरान मन को शांत और एकाग्र रखना बेहद जरूरी है. व्रत वाले मन में हनुमानजी का ध्यान करते रहें और सात्विक भोजन का सेवन करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 28 अप्रैल 2026
आज की तिथि- द्वादशी तिथि – 06:51 पी एम तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 10:36 पी एम तक, इसके बाद हस्त नक्षत्र
आज का करण- बव – 06:30 ए एम तक, बालव – 06:51 पी एम तक, कौलव
आज का योग- व्याघात – 09:04 पी एम तक, हर्षण योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- कन्या राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:43 ए एम
सूर्यास्त- 06:54 पी एम
चन्द्रोदय- 04:04 पी एम
चन्द्रास्त- 04:00 ए एम, 29 अप्रैल

आज के शुभ योग और मुहूर्त 28 अप्रैल 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:17 ए एम से 05:00 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:31 पी एम से 03:23 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:53 पी एम से 07:15 पी एम
अमृत काल : 03:01 पी एम से 04:42 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:40 ए एम, 29 अप्रैल
त्रिपुष्कर योग: 05:43 ए एम से 06:51 पी एम

शिववास: कैलाश पर – 06:51 पी एम तक, उसके बाद नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 28 अप्रैल 2026
राहुकाल: 03:37 पी एम से 05:16 पी एम
यमगण्ड: 09:01 ए एम से 10:40 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:21 ए एम से 09:14 ए एम
गुलिक काल: 12:19 पी एम से 01:58 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed