Vrishchik Rashi: आज विपत्ति और क्लेश योग, वृश्चिक वालों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा दिन, जानें राशिफल और उपाय

Vrishchik Rashi: आज विपत्ति और क्लेश योग, वृश्चिक वालों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा दिन, जानें राशिफल और उपाय

दरभंगा: आज यानी सोमवार 29 दिसंबर 2025 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई चुनौतियों भरा हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार के संयोजन में कई विपत्ति और क्लेश कारक योग बन रहे हैं. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर(पीजी) ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा बताते हैं कि वृश्चिक राशि वालों को आज के दिन विशेष सावधानी बरतनी होगी. साथ ही उन्होंने कुछ उपाय बताएं हैं, जिसको करने से लाभ मिल सकता है.

ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
आज चंद्रमा की खाष्ट स्थिति शत्रु भय और भयाक्रांत योग बना रही है. जिससे जातकों को मानसिक तनाव और अनावश्यक भय का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा, धन ह्रास कारक योग बन रहा है, जो आर्थिक नुकसान या धन चोरी की संभावना को बढ़ाता है. साथ ही, शोकाकुल और क्लेश कारक योग भी जातकों के लिए मानसिक दबाव का कारण बन सकते हैं.

लेकिन सब कुछ नकारात्मक नहीं है. बुध और शुक्र का द्वितीय भाव में होना धन आगमन कारक योग भी बना रहा है, जिससे सामान्य रूप से आर्थिक लाभ की उम्मीद की जा सकती है. डॉ. झा कहते हैं, “यह एक मिश्रित समय है, जहां सावधानी से चलने पर आप चुनौतियों को अवसर में बदल सकते हैं.

आज के लिए विशेष उपाय
डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए.

दुर्गा सप्तशती का पाठ: सोमवार के दिन दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण अध्याय पढ़ें, या कम से कम चतुर्थ और एकादश अध्याय का पाठ जरूर करें. यह नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद करेगा.

सफेद वस्त्र धारण करें: आज सफेद रंग का वस्त्र पहनें, जो शांति और सकारात्मकता का प्रतीक है.
दान-पुण्य करें: सफेद वस्त्र में अरवा चावल, चीनी, कपूर, शंख, चांदी जैसी वस्तुएं किसी ब्राह्मण को दान में दें. यह शुभ फल प्रदान करेगा.
सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ: वाल्मीकि कृत सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करें. यह अशुभ प्रभावों को कम कर शुभत्व बढ़ाने में सहायक होगा. डॉ. झा कहते है कि यह दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही उपायों और धैर्य से आप इन विपत्तियों का सामना कर सकते हैं. सकारात्मक रहें और ईश्वर का स्मरण करें.

सावधानियां और सुझाव
आज के दिन आर्थिक लादेन में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चों से बचें.
शत्रुओं से सतर्क रहें और विवादों से दूर रहने की कोशिश करें.
मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम का सहारा लें.
किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले सोच-विचार जरूर करें.

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष वालों की मेहनत रंग लाएगी, मिलेगी नौकरी, कर्क वाले खर्च से रहें सावधान, इन राशियों के पार्टनर दे रहे धोखा, देखें टैरो राशिफल

Next post

Aaj Ka Mesh Rashifal : शनि करेंगे परेशान, बढ़ जाएगा खर्च, मेष राशि के लिए आज दिन ठीक नहीं

You May Have Missed