Vrishabh Rashifal 18 December 2025 : बॉस से पड़ेगी फटकार, लव लाइफ में भी उथल पुथल, झगड़ा हो सकता है, वृषभ राशि वाले सावधान रहें आज

Vrishabh Rashifal 18 December 2025 : बॉस से पड़ेगी फटकार, लव लाइफ में भी उथल पुथल, झगड़ा हो सकता है, वृषभ राशि वाले सावधान रहें आज

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 December 2025 : काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. अनुराधा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आज वृषभ राशि के जातक परेशान रहेंगे. आज आपको मानसिक दिक्कत हो सकती है. जरूरतमंद की मदद जरूर करें. इससे संकट दूर होंगे. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए फोकस करना पड़ेगा.

(Aaj ka Vrishabh rashifal 18 december 2025) वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 दिसम्बर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज अनुराधा नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है. लोकल 18 से बात करते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय बताते हैं कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा. आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन इसके बाद भी आत्मविश्वास में कमी नहीं होगी. अचानक खुशखबरी मिल सकती है. आज किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें. इससे आपके संकट दूर होंगे. स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा.
सोने-चांदी में न लगाएं पैसा (Business Rashifal Vrishabh) 
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज वे किसी यात्रा पर जा सकते हैं. इस यात्रा से आपको फायदा होगा, लेकिन आपको यात्रा के दौरान थोड़ी सावधानी भी जरूर रखनी होगी. जो लोग एक्सपोर्ट या इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, आज उन्हें धन का लाभ होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे ऑफिस में काम को लेकर तनाव में रहेंगे. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप सोना-चांदी में इन्वेस्ट करने से बचें. वरना इससे आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है.

कैसी रहेगी लव लाइफ (Aaj ka love rashifal)
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उथल पुथल की स्थिति बनी रहेगी. आज पार्टनर से आपका झगड़ा भी हो सकता है. इसलिए आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक शिवलिंग पर हल्दी और गंगाजल चढ़ाएं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

बॉस से फटकार, लव लाइफ भी ठीक नहीं, हो सकता है झगड़ा, वृषभ राशि आज रहें सावधान

Source link

Previous post

Mesh Rashifal 18 December 2025 : मेष राशि वाले आज कर लें ये उपाय, होगी धनवर्षा, फिर शुरू हो सकते हैं टूटे रिश्ते

Next post

Purnima 2026 List In hindi: नए साल की पहली पूर्णिमा कब है? जानें 2026 की शरद पूर्णिमा की तारीख, देखें नववर्ष में व्रत, स्नान-दान की पूर्णिमा का कैलेंडर

You May Have Missed