वृश्चिक राशिफल आज बनेगा VVV त्रिकोण, खुलेंगे आय के नए मार्ग; यहां रहें सावधान
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 17 july 2026: वृश्चिक राशि के लिए 18 जुलाई का दिन शुभ है. वाणी, विवेक और विजय का त्रिकोण बनेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं, पर निवेश में सावधानी बरतें. परिवार में शांति रहेगी. जानें 17 जुलाई 2026 का वृश्चिक राशिफल.
सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 18 जुलाई का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह दिन आपके लिए विवेक, वाणी और विजय का एक सुंदर त्रिकोण लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे ने बताया कि आपकी मधुर और संतुलित वाणी में आज वह प्रभाव होगा, जो किसी भी बिगड़े हुए काम को पल भर में बना सकता है. इसलिए आज बातचीत के दौरान अपने शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें. कार्यक्षेत्र और पेशेवर जीवन की बात करें तो आज आपके अनुभव और कार्यकुशलता की कड़ी परीक्षा हो सकती है. नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें. कार्यस्थल पर हड़बड़ी में कदम उठाने के बजाय सूझबूझ और धैर्य से लिया गया एक सही निर्णय न केवल आपको बड़ी सफलता दिलाएगा, बल्कि कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी भारी वृद्धि करेगा.
धन संबंधी मामलों को लेकर सकारात्मक योग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आर्थिक दृष्टिकोण से 18 जुलाई का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई उम्मीदें लेकर आ रहा है. आज आपकी कुंडली में धन संबंधी मामलों को लेकर सकारात्मक योग बन रहे हैं, जिससे आय के कुछ नए और वैकल्पिक मार्ग खुल सकते हैं. हालांकि, धन लाभ के अवसरों के बीच आपको थोड़ा सतर्क रहने की भी आवश्यकता है. किसी भी तरह के लोभ या लालच में आकर किसी भी नए व्यावसायिक प्रस्ताव को आंख मूंदकर स्वीकार न करें. कोई भी बड़ा निवेश करने या डील साइन करने से पहले उसके अच्छे और बुरे पहलुओं की ठीक से जांच-परख अवश्य कर लें, अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
घर-परिवार में शांति का माहौल
वृश्चिक राशिफल वालों पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से आज का दिन सुखद रहेगा. घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा और आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ या बुजुर्ग सदस्य का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा. बड़ों का यह परामर्श आपके लिए अत्यंत शुभ और भविष्य के लिए फलदायी सिद्ध होने वाला है. आज के दिन को और अधिक भाग्यशाली बनाने के लिए ज्योतिषीय उपायों के अनुसार, सुबह के समय भगवान विष्णु को तुलसी दल यानि तुलसी के पत्ते अर्पित करें और पूरी श्रद्धा के साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 21 बार जप करें. यह उपाय आपकी बुद्धि, समृद्धि और पारिवारिक सुख में वृद्धि करने में सहायक माना गया है. आज आपका शुभ भाग्यांक 8 है और शुभ वर्ण जामुनी रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


