धनु राशि पर बुध की उल्टी चाल का खतरा! कंगाल बना सकती है पेपर्स की यह बड़ी गलती
Last Updated:
Aaj Ka Dhanu Rashifal, 17 July: धनु के जातकों के लिए 17 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेगी. साथ ही आर्थिक सफलता मिलेगी. परिवार में धैर्य रखें. बुध वक्री होंगे. दस्तावेजों/डील्स में सावधानी बरतें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. बेरोजगारों को नौकरी, लव लाइफ में नजदीकी देखने को मिल सकती है.
जमुई: धनु राशि के जातकों के लिए 17 जुलाई 2026 का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा सिंह राशि में निवास करेंगे. चंद्रमा के इस स्थिति से धनु राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज सूर्यदेव कर्क राशि में रहेंगे और इस से धनु राशि के जातकों की आर्थिक योजनाएं सफल होंगी. लेकिन बुध की वक्री स्थिति के कारण आज भी आपको किसी भी तरह के दस्तावेज या किसी तरह के डील में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज नए प्रयोग करने से बेहतर होगा कि पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करने और योजनाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दें.
आज खर्च हो सकते हैं आपके पैसे
उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को कुछ पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. लेकिन उसका फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन निवेश या आर्थिक वादा करते समय जल्दबाजी न करें. अनुभवी लोगों की सलाह लेकर लिया गया फैसला भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा. बिजनेस में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज के दिन नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपको नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. अगर आप किसी तरह का कारोबार करते हैं तो उसमें आपको नई डील मिल सकती है. आज के दिन आपको अपने कारोबार में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए.
आज परिवार में किसी बात को लेकर हो सकते है मतभेद
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों का आज उनके जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. आज आपको पारिवारिक मामले में बेहद धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए. लव लाइफ में आज आपकी पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी. अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो परिवार के लोगों के सहयोग से उस परेशानी का हल मिल जाएगा. आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 9 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


