Vastu Tips: नीला ड्रम फिर बना पति की मौत का पिटारा, गलत दिशा में रखा पीपा कर देगा घर बर्बाद, अंजाम तो जानते ही हैं
Last Updated:
Vastu Tip of the Day: मेरठ के बाद अब राजस्थान हत्याकांड चर्चा का विषय बन गया है. मेरठ की तरह राजस्थान में एक नीले ड्रम में पति की लाश मिली है, जिससे पूरे देश में नीला ड्रम फिर से वायरल हो गया है. वास्तु के अनुस…और पढ़ें

इस दिशा में रखें अनाज का ड्रम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर अगर अनाज का ड्रम है तो आप उसको उत्तर-पश्चिम दिशा यानी वायव्य कोण में ही रखें. साथ ही इस दिशा में मसाले, दाल, चावल समेत सभी अनाजों के भंडारण की व्यवस्था भी कर सकते हैं. इस दिशा में अनाज या मसाले रखने से कोई खराबी नहीं होगी और कीड़े भी दूर रहेंगे. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.
घर के सभी सामान के अलावा डस्टबिन भी बेहद महत्वपूर्ण होता है और इसलिए डस्टबिन को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए. डस्टबिन को रखते समय हमेशा ध्यान रखें कि इसको हमेशा घर के अंदर रखें ना कि बाहर की तरफ. ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा भी घर से बाहर रहती है.
इस दिशा में रखें पानी की टंकी
घर में पानी की टंकी हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए, पानी की टंकी के लिए यह दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है. वहीं अगर यह दिशा संभव नहीं है तो आप उत्तर की दिशा में पानी की टंकी रखवाना उत्तम रहेगा. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में पानी की टंकी होने से घरेलू खर्चे कम होते हैं और सभी सदस्यों की तरक्की भी होती है. अगर आप भूमिगत टंकी बनवा रहे हैं तो उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना अच्छा होगा.
पति पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत
अगर आप घर के खाने पीने की चीजों को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं तो उसके लिए दक्षिण-पश्चिम यानी नैत्रत्य कोण दिशा सबसे उत्तम मानी गई है. ड्रेसिंग टेबल को रखने के लिए वास्तु में दिशा बताई गई है, इसके लिए आप घर के उत्तर, पूर्व, या पश्चिम दिशा में ड्रेसिंग टेबल रख सकते हैं, ऐसा करने से पति पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होंगे.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


