गुरुवार को भूलकर भी ना करें ये काम, ना खाएं ये चीजें और ना करें इनकी खरीदारी, गुरु ग्रह हो

गुरुवार को भूलकर भी ना करें ये काम, ना खाएं ये चीजें और ना करें इनकी खरीदारी, गुरु ग्रह हो

Guruvar Ke Niyam: सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है और यह सबसे शुभ दिन भी माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान, धन, संतान, विवाह, सम्मान और सौभाग्य का कारक माना गया है. मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्यों से परहेज करने पर गुरु ग्रह मजबूत होता है, जबकि कुछ गलतियां करने से कुंडली में गुरु कमजोर पड़ सकता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए…

गुरुवार के दिन कोई भी बाल ना काटें
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून नहीं काटने चाहिए. ऐसा करने से गुरु ग्रह की शुभता प्रभावित होती है और आर्थिक एवं पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही संतान सुख में बाधा आती है और शुभ कार्यों में किसी ना किसी तरह की बाधा आती रहती है.

गुरुवार को कपड़े धोने से बचें
गुरुवार को कपड़े धोने और विशेष रूप से पीले वस्त्रों का अनादर करने से भी बचने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा इस दिन घर में अनावश्यक कलह, विवाद या किसी का अपमान करने से भी बचना चाहिए.

गुरुवार को केले के पेड़ की करें पूजा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन केले के पेड़ को काटना या उसकी अनदेखी करना भी शुभ नहीं माना जाता. केले का संबंध भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है. इस दिन केले के पेड़ की पूजा कर जल अर्पित करना और दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

गुरुवार को इस दिशा में यात्रा ना करें
गुरुवार के दिन भूलकर बी दक्षिण दिशा, पूर्व दिशा और नैऋत्य कोण में यात्रा करना वर्जित बताया गया है. गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की तरफ दिशाशूल रहता है इसलिए इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. अगर बहुत जरूरी है तो दही-जीरा खाकर ही घर से बाहर निकलें.

गुरुवार को इन चीजों को खाने से बचना चाहिए
गुरुवार के दिन खाने में ऊपर से नमक डालने से बचना चाहिए, ऐसा करने से कुंडली में गुरु अस्त हो जाते हैं. साथ ही हर कार्य में किसी ना किसी तरह की परेशानी होती रहती है और सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. साथ ही गुरुवार के दिन केला, दूध और खिचड़ी खाने से बचना चाहिए, यह पूरी तरह वर्जित हैं.

गुरुवार के दिन ये चीजें ना खरीदें
गुरुवार के दिन गुरु, पिता, दादा और धार्मिक चीजों का अपमान और मजाक उड़ाना नहीं चाहिए, यह चीजें आप पर भारी पड़ सकती हैं. इस दिन पौंछा लगाना पूरी तरह वर्जित माना गया है, ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है. साथ ही इस दिन पूजा-पाठ से जुड़े सामान, आंखों से जुड़ी वस्तुएं, धारदार चीजें – जैसे कैंची, चाकू, बर्तन आदि चीज खरीदने से बचना चाहिए.

गुरुवार को करें ये काम
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा, विष्णु सहस्रनाम का पाठ, ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप तथा जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले फल या पीले वस्त्र का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन उपायों को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है तथा जीवन में सुख, समृद्धि, शिक्षा, करियर और वैवाहिक जीवन से जुड़ी बाधाएं दूर होने लगती हैं.

Source link

You May Have Missed