Vastu Tips: ठीक से नहीं चल पा रहा है कारोबार? फायदे से ज्यादा हो रहा नुकसान, बरकत के लिए करें 6 वास्तु उपाय

Vastu Tips: ठीक से नहीं चल पा रहा है कारोबार? फायदे से ज्यादा हो रहा नुकसान, बरकत के लिए करें 6 वास्तु उपाय

Business Vastu Tips: बाजार का भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कई लोगों का कारोबार नहीं बढ़ पाता है. हालांकि, ये सभी लोगों पर लागू नहीं होती है. क्योंकि, कुछ लोगों का कारोबार अच्छा भी चलता है. बता दें कि, कारोबार में उन्नति न होने का एक कारण दुकान का वास्तु भी हो सकता है. इस स्थिति से जितनी जल्दी निकला जाए उतना ही फायदेमंद रहेगा. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान या बिजनेस को नई ऊंचाइयों को पहुंचाने के लिए कुछ वास्तु उपाय कारगर सिद्ध हो सकते हैं. जानिए दुकान के कारोबार में तरक्की के लिए आसान वास्तु उपाय-

कारोबार में तरक्की के 6 उपाय

इस कोण में तुलसी लगाएं: कारोबार में तरक्की पाने के लिए तुलसी का उपाय कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाना व पूजा करना होगा. बता दें कि, इस स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है.

कनेर के फूल का उपाय: कारोबार में तरक्की के लिए कनेर का फूल भी काम आ सकते हैं. इसके लिए जब दुकान पर जाएं तो कनेर का फूल घिसकर उसको अपने ललाट पर तिलक कर लें. ऐसा करने से आपके कारोबार में तरक्की हो सकती है.

ग्रो ग्रास निकालें: अगर आपकी दुकान ठीक से नहीं चल पा रही हैं तो ग्रो ग्रास का उपाय कारगर है. इसके लिए रोजाना भोजन से पूर्व गो ग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है.

गोमती चक्र का उपाय: वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, दुकान की बरकत के लिए दुकान पर शुक्रवार को 11 गोमती चक्र लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और काम में उन्नति मिलती है.

कांच की शीशी का उपाय: वास्तु शास्त्र के अनुसार, दुकान की उत्तर दिशा में थोड़ा-सा पारा की कांच की शीशी में रखना शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यापार में दिन रात तरक्की होती है.

सात घोड़ों की तस्वीर लगाएं: दुकान की पूर्व दिशा में सात घोड़ों वाला सूर्य का एक चित्र लगाना चाहिए और दुकान की पश्चिम दिशा में एक इनफिनिटी का चिह्न लगाना शुभ माना गया है. वास्तु के अनुसार, इससे व्यापारिक उन्नति प्राप्त होती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Vastu Tips: क्या पश्चिम मुखी घर अशुभ होता है? जानें वास्तु नियम और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के टिप्स, जानें एक्सपर्ट से

Next post

Nanda Devi Raj Jat Yatra 2025: ससुराल कैलाश के लिए रवाना हुई भगवती नंदा देवी की दिव्य डोली, गढ़वाल और कुमाऊं की हैं इष्टदेवी

You May Have Missed