Tulsi Me Jal Dalne Ka Samay: तुलसी में कब और कैसे चढ़ाएं जल? जानें सही समय, नियम और इसके चमत्कारी फायदे

Tulsi Me Jal Dalne Ka Samay: तुलसी में कब और कैसे चढ़ाएं जल? जानें सही समय, नियम और इसके चमत्कारी फायदे

Last Updated:

Best Time To Wateing Tulsi: तुलसी का पौधा सिर्फ एक पौधा नहीं बल्कि आस्था और विश्वास का प्रतीक है. इसमें जल चढ़ाने के सही समय और नियमों का पालन करने से जीवन में हर प्रकार की उन्नति होती है, अगर आप भी रोजाना तुलसी को जल अर्पित करते हैं तो सही समय का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि यही आपकी पूजा को सफल और फलदायी बनाता है.

तुलसी में कब और कैसे चढ़ाएं जल? जानें सही समय, नियम और इसके चमत्कारी फायदेतुलसी में जल चढ़ाने का समय
Best Time To Wateing Tulsi: भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का महत्व बेहद खास माना गया है. घर के आंगन में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के लोग हर समय सुरक्षित व खुश रहते हैं. ज्योतिष और धर्मग्रंथों के अनुसार तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और भगवान विष्णु को भी यह अत्यंत प्रिय है. इसलिए इसके पूजन और देखभाल में खास नियम बताए गए हैं. खासकर तुलसी में जल चढ़ाने का समय और तरीका बहुत मायने रखता है, अगर सही समय पर तुलसी में जल चढ़ाया जाए तो व्यक्ति को धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं अगर नियमों का पालन न किया जाए तो इसका उल्टा असर भी हो सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

तुलसी में जल चढ़ाने का सही समय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी में जल चढ़ाने का सबसे शुभ समय सूर्योदय से पहले का माना गया है. इस समय किया गया पूजन सबसे ज्यादा फलदायी होता है. मान्यता है कि अगर सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी को जल चढ़ाया जाए तो घर में लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है और जीवन में आर्थिक प्रगति होती है. साथ ही तुलसी में जल चढ़ाने से पहले अन्न ग्रहण न करना भी शुभ माना गया है.

इस समय भूलकर भी न चढ़ाएं जल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में जल चढ़ाने का कुछ समय वर्जित है.
1. दोपहर 12 बजे के बाद तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए.
2. संध्याकाल और रात के समय तुलसी का स्पर्श भी वर्जित माना गया है.
3. रविवार और एकादशी तिथि पर तुलसी में जल अर्पित करना मना है.
4. तुलसी में बहुत अधिक मात्रा में जल एक साथ नहीं चढ़ाना चाहिए.

तुलसी में जल चढ़ाने के फायदे
1. घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक वातावरण बनता है.
2. परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है.
3. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
4. धन हानि से बचाव होता है और आर्थिक प्रगति के रास्ते खुलते हैं.
5. स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है क्योंकि तुलसी का पौधा वायु को शुद्ध करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

तुलसी में कब और कैसे चढ़ाएं जल? जानें सही समय, नियम और इसके चमत्कारी फायदे

Source link

Previous post

मिथुन: वैवाहिक संबंधों में बढ़ेगा विश्वास, करियर और कार्यक्षेत्र में संघर्ष से दोगुना मिलेगा फल, जानें आज का राशिफल

Next post

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि वालों को लव लाइफ में मिलेगा सुकून, नौकरी में सतर्क रहें, निवेश से बचें

You May Have Missed