Today Scorpio Horoscope: घर-परिवार में सुख और शांति का हो सकता है अनुभव, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
Today Scorpio Horoscope. 25 फरवरी 2025 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक और मानसिक पीड़ा कारक योग बन रहा है. आइये जानते है कैसा रहेगा आज का दिन.
ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा
हाइलाइट्स
- वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक और मानसिक पीड़ा का योग.
- दांपत्य जीवन में मुसीबत और मतभेद की संभावना.
- परिवार और संतान सुख में अनुकूलता की स्थिति.
Today Scorpio Horoscope: 25 फरवरी 2025, सोमवार को वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा रहेगा, इसकी पूरी जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा ने दी है. उन्होंने बताया कि आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए कुछ चुनौतियों और सावधानी की मांग करता है.
डॉ. झा के अनुसार, आज वृश्चिक राशि वालों के लिए शारीरिक और मानसिक पीड़ा कारक योग बन रहा है. इस दिन जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही, मानहानि कारक योग भी बन रहा है, जिससे सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
दांपत्य जीवन में सावधानी जरूरी
आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के दांपत्य जीवन में प्रतिकूलता और मतभेद की स्थिति बन सकती है. स्मष्ठ बृहस्पति और चतुर्थ भाव में शनि की स्थिति के कारण मांगलिक दोष कारक योग बन रहा है. इसलिए, पार्टनर के साथ संवाद में संयम बरतने और सावधानी रखने की सलाह दी गई है.
परिवार और संतान सुख में अनुकूलता
हालांकि, आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार और संतान सुख में अनुकूलता की स्थिति बन रही है. इससे जातकों को घर-परिवार में सुख और शांति का अनुभव हो सकता है.
Darbhanga,Darbhanga,Bihar
February 25, 2025, 11:48 IST
Today Scorpio Horoscope: घर-परिवार में सुख और शांति का हो सकता है अनुभव


