प्रेम का साथ और पैसों की बारिश, शनि के गोचर से इस राशि के लिए वरदान ये महीना

प्रेम का साथ और पैसों की बारिश, शनि के गोचर से इस राशि के लिए वरदान ये महीना

Last Updated:

Pisces Horoscope July Month: आज के दिन व्यापार के क्षेत्र में भी मीन राशि के जातकों के लिए उन्नति और समृद्धि के योग हैं. मीन राशि के जातकों के जीवन में एक नई ऊर्जा प्रारंभ होगी. पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा. मीन राशि के जातकों के जीवन में धन की वर्षा होने वाली है. इनके जेब में भी धन रुकेगा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी. 1 जुलाई दिन बुधवार को अपने सभी मुहूर्त पूर्ण करने के लिए शिव आराधना करें

सागर. 1 जुलाई के साथ ही नए महीने का प्रारंभ हो गया है यह नया दिन मीन राशि वाले जातकों के लिए बड़ी ही खुशियां और अपार सफलताएं लेकर आ रहा है. क्योंकि इस दिन शनि का गोचर हो रहा है, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा होगी और व्यापार से लेकर अन्य क्षेत्रों में इनकम के जो स्रोत हैं उनमें तरक्की होगी, या यूं समझे धन की बारिश होगी. इसको लेकर सागर के ज्योतिष आचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि मीन राशि वालों के लिए 1 जुलाई का दिन शुभ रहने वाला है. यह दिन मीन राशि के जातकों के जीवन में एक नई ऊर्जा प्रारंभ होगी, एक नई उमंग प्रारंभ होगी कार्य करने की श्रेणी भी तीव्र होगी, कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी धन की आई बढ़ेंगे स्रोत बढ़ेंगे.

शनि का गोचर आय के क्षेत्र में काम करता है चाहे वह गवर्नमेंट जॉब हो चाहे प्राइवेट जॉब हो या बिजनेस हो, शनि महाराज के आय के जितने भी स्रोत होते हैं सभी स्रोत पर कार्य करते हैं. मीन राशि के जातकों के जीवन में धन की वर्षा होने वाली है. इनके जेब में भी धन रुकेगा मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी.

आज के दिन व्यापार के क्षेत्र में भी मीन राशि के जातकों के लिए उन्नति और समृद्धि के योग हैं. इस दिन मीन राशि वाले जातकों का भाग्य अंक 4 है और शुभ अंक 5 है. अगर व्यापार से संबंधित किसी भी कार्य की शुरुआत करते हैं तो वह चार अंक के साथ करना चाहिए जिसमें आपके लिए सफलता मिलेगी. वहीं अगर कोई शुभ कार्य कर रहे हैं नई शुरुआत कर रहे हैं तो पांच अंक के साथ आज शुरुआत करें तो यह आपके लिए लाभदायक रहेगा.

पार्टनर से स्नेह, सहयोग और भरपूर प्यार मिलेगा
किसी भी राशि के जातक के लिए अपना पार्टनर कैसा रहेगा उसके साथ दिन कैसा गुजरेगा हर कोई जानना चाहता है. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्न रहने वाला है. क्योंकि आपका पार्टनर आपके कार्यों से आपके व्यवहार से संतुष्ट रहेगा. आपका पार्टनर आपसे लगाओ रखेगा, सहयोग प्रेम स्नेह इन सब चीजों में भरपूर सफलता मिलेगी.

1 जुलाई 2026 को मीन राशि के जातकों के वैसे तो स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा गुजरेगा लेकिन जिन्हें पुरानी बीमारियां हैं वह लोग थोड़े परेशान हो सकते हैं. इसके अलावा जॉइंट या हड्डियों से संबंधित परेशानी आ सकती है. ऐसे में मीन राशि के जातक खान-पान को लेकर विशेष ध्यान रखें. वह बाहर भोजन न करें, घर का बना साफ स्वच्छ भोजन करें. अगर जीवन में सफलता चाहते हैं तो जो भी मांस मदिरा का भक्षण करते हैं उन्हें त्याग करते हुए इसे दूरी बना लेनी चाहिए और फिर आपकी सभी काम सफल होने लगेंगे. इसके अलावा अगर आप इसको खाना बंद नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे आपको अपना जीवन बर्बादी की ओर ले जा रहे.

दूर्वा चढ़ाए और गणेश जी के बीज मंत्र का जाप करें
मीन राशि के जातकों के लिए 1 जुलाई 2026 दिन बुधवार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा रहने वाला है जिन बच्चों की पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है. कोई कंपटीशन की तैयारी कर रहा है लेकिन मन विचलित होता है तो ऐसे लोगों को आज से अपनी शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छा दिन है. इनका मन निरंतर पढ़ाई और शिक्षा के क्षेत्र में लगा रहे इसके लिए इन्हें रोजाना भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. दूर्वा चढ़ाने चाहिए और गणेश जी के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए.

मीन राशि के जातक 1 जुलाई दिन बुधवार को अपने सभी मुहूर्त पूर्ण करने के लिए शिव आराधना करें हो सके तो किसी शिव मंदिर में जाकर नंदी भगवान का पंचामृत से स्नान कराएं और फिर इसको भगवान भोलेनाथ के लिए समर्पित करते हैं. इसके बाद जलाभिषेक भी कर दें.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed