Surya Nakshatra Gochar 2026: 25 मई को रोहिणी में सूर्य गोचर, 5 राशिवाले लगाएंगे ऊंची छलांग
Last Updated:
Sun transit in Rohini Nakshatra 2026: 25 मई को सूर्य का गोचर रोहिणी नक्षत्र में होगा. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से 5 राशिवालों की लॉटरी लग सकती है. ये लोग अपनी लाइफ में ऊंची छलांग लगाएंगे. करियर में उन्नति होगी, यश और धन बढ़ेगा.
Surya Rohini Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 25 मई को दोपहर 3:44 बजे चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करने वाले हैं. इस दिन से लेकर 8 जून को दोपहर 1:39 बजे तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. 25 मई से ही नौतपा का प्रारंभ हो रहा है, जिससे भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने से मेष समेत 5 राशिवाले अपनी लाइफ में ऊंची छलांग लगाएं. (Photo: AI)

सूर्य के नक्षत्र गोचर करने से ये 5 राशिवालो की करियर के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी, वहीं धन, आमदनी में इजाफा होने की उम्मीद है. (Photo: AI)

मेष: रोहिणी में सूर्य का गोचर मेष राशिवालों को नौकरी और बिजनेस में लाभ प्रदान करने वाला है. अभी तक आपने जो भी मेहनत की है, उसका सकारात्मक फल मिलने वाला है. नई जॉब का बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है, वहीं आपकी आय और धन में इजाफा होने की उम्मीद है. आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी. (Photo: AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

वृषभ: रोहिणी में सूर्य का प्रवेश वृषभ राशिवालों को धन लाभ और रुपए कमाने के अवसर देगा. 25 मई से 8 जून के बीच आप कोई नई कार या वाहन खरीद सकते हैं. आप पर लक्ष्मी कृपा होगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं, इसकी वजह से आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा, जो आगे आपके काम में लाभ देगा. (Photo: AI)

सिंह: सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं और इनका नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ फलदायी होगा. करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के लिए समय अनुकूल है, मेहनत करें, कामयाबी मिल सकती है. इस समय में निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है. आपका आत्म विश्वास मजबूत होगा. पिता का सहयोग मिलेगा. (Photo: AI)

कन्या: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कन्या वालों को प्रॉपर्टी का लाभ दे सकता है. इस समय में आप कोई जमीन, मकान, प्लॉट, दुकान या गाड़ी खरीद सकते हैं. आपको कोई पुराना अटका हुआ काम सफल हो सकता है. इससे आप खुश होंगे. करियर में भाग्य का साथ मिलेगा, इससे आप आगे बढ़ सकते हैं. आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा और कष्ट दूर होंगे. (Photo: AI)

धनु: रोहिणी में सूर्य का गोचर धनु वालों की किस्मत चमका सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जॉब की खुशखबरी मिल सकती है, वहीं बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती हैं, जिससे बड़ा धन लाभ कमा सकते हैं. इस समय में आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, इससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. समय अनुकूल है, ऐसे में कोई नया काम करना चाहें तो कर सकते हैं. (Photo: AI)


