Snake Bite: पाली की अफसाना को 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, क्या कुंडली में छिपा है इसका रहस्य या बस इत्तेफाक है?

Snake Bite: पाली की अफसाना को 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, क्या कुंडली में छिपा है इसका रहस्य या बस इत्तेफाक है?

Last Updated:

Snake Bite Superstition: पाली की महिला अफसाना बानो का मामला ज्योतिष और विज्ञान दोनों नजरियों से अलग-अलग तरह से समझाया जा रहा है. एक ओर ज्योतिषी इसे ग्रह-नक्षत्रों का खेल बताते हैं, वहीं वैज्ञानिक इसे सामान्य घटना मानते हैं.

पाली की अफसाना को 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, क्या कुंडली में छिपा है राज?सांप काटने के ज्योतिषीय कारण
Snake Bite Superstition: कभी-कभी हमारे आसपास ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो हर किसी को हैरान कर देती हैं. हाल ही में राजस्थान के पाली जिले की एक मुस्लिम महिला अफसाना बानो चर्चा में आईं, जिन्हें बीते छह महीनों में आठ बार सांप ने काट लिया. कई बार तो हालत इतनी बिगड़ी कि वेंटिलेटर तक जाना पड़ा. अब सवाल यह है कि आखिर बार-बार ऐसा क्यों हो रहा है? ज्योतिष के जानकार इसे ग्रह-नक्षत्रों और विशेष योगों से जोड़कर समझा रहे हैं, वहीं विज्ञान के विशेषज्ञ इसे महज एक संयोग बताते हैं. इस घटना ने लोगों के मन में यह जिज्ञासा पैदा कर दी है कि क्या सच में किसी की कुंडली में सर्पदंश के संकेत मिलते हैं या यह सब सिर्फ अंधविश्वास है? आइए, इस रहस्य को गहराई से समझते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

ज्योतिष के अनुसार सर्पदंश और ग्रह-नक्षत्र
पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बतात हैं कि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि और चंद्र के खास योग को सर्पदंश से जोड़ा जाता है. यदि वृश्चिक राशि में चंद्रमा हो और उस पर शनि की दृष्टि पड़े तो इसे विषयोग कहा जाता है. ज्योतिष में यह माना जाता है कि ऐसी स्थिति बार-बार बनती है तो व्यक्ति को सांप काटने या सर्पभय की समस्या हो सकती है.

अंकशास्त्रियों की राय
अंकशास्त्र के अनुसार मान्यता है कि सर्पदंश के पीछे चंद्र और राहु का ग्रहण योग जिम्मेदार होता है. उनके अनुसार मंगल और राहु-शनि की युति भी ऐसी घटनाओं को बढ़ा सकती है. ऐसे योग में व्यक्ति को खासकर चंद्र ग्रहण के समय सावधानी रखनी चाहिए.

मेडिकल साइंस का दृष्टिकोण
महिला हर बार इसलिए बच जाती हैं क्योंकि समय पर अस्पताल पहुंच जाती हैं. सर्पदंश के बाद ब्लड टेस्ट से पता लगाया जाता है कि सांप जहरीला था या नहीं, अगर ब्लड में क्लॉट बन जाता है तो सांप जहरीला नहीं था, लेकिन अगर क्लॉट नहीं बनता तो डॉक्टर तुरंत एंटी-वेनम देकर इलाज शुरू करते हैं. बार-बार सांप काटने से शरीर में कुछ हद तक एंटीबॉडीज बनने लगती हैं, जिससे जीवन बचना आसान हो जाता है.

वैज्ञानिकों का तर्क
विज्ञान की नजर से बार-बार सांप का काटना महज संयोग है. बारिश के मौसम में सांप अपने बिल छोड़कर बाहर आते हैं क्योंकि उनमें पानी भर जाता है. भारत में पाए जाने वाले सिर्फ 10-15 प्रतिशत सांप ही जहरीले होते हैं. असल में सांप तभी काटता है जब उसे खतरा महसूस होता है. ऐसे में घबराने की बजाय तुरंत इलाज कराना ही सबसे बड़ा बचाव है.

धार्मिक मान्यताएं और अनुष्ठान
ज्योतिष और विज्ञान से परे भारत में धार्मिक मान्यताओं का भी गहरा असर है. महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षेत्र में हर साल नागबली पूजा होती है. यहां पर मान्यता है कि अगर किसी के द्वारा जाने-अनजाने में सर्प हत्या हो जाती है तो यह पूजा करवाने से सर्पदोष से मुक्ति मिलती है. इस अनुष्ठान में सांप की मूर्ति बनाकर उसका अंतिम संस्कार किया जाता है, ताकि दोष दूर हो और जीवन में शांति बनी रहे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पाली की अफसाना को 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, क्या कुंडली में छिपा है राज?

Source link

Previous post

Shardiya Navratri 2025 9 Durga Mantra: नवरात्रि में करनी है नवदुर्गा की पूजा, तो जपें 9 ​देवियों के 9 मंत्र, चमकेगी किस्मत

Next post

ग्रहण काल में भगवान के मंदिर का पर्दा लगाना चाहिए या नहीं, जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

You May Have Missed