Shardiya Navratri 2025 9 Durga Mantra: नवरात्रि में करनी है नवदुर्गा की पूजा, तो जपें 9 ​देवियों के 9 मंत्र, चमकेगी किस्मत

Shardiya Navratri 2025 9 Durga Mantra: नवरात्रि में करनी है नवदुर्गा की पूजा, तो जपें 9 ​देवियों के 9 मंत्र, चमकेगी किस्मत

Shardiya Navratri 2025 9 Durga Mantra:  शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर को महानवमी तक चलेगी. शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के 9 स्वरूपों में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायिनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री हैं. यदि आपको नवदुर्गा की पूजा करनी है तो आपको 9 देवियों के 9 मंत्रों के बारे में जानना चाहिए. नवरात्रि में 9 ​देवियों के 9 मंत्रों का जाप करने से आपकी किस्मत बदल सकती हैं क्योंकि ऐसे लोगों को नवदुर्गा की कृपा प्राप्त होती है. नवदुर्गा के आशीर्वाद से जीवन में सुख, समृद्धि, संतान, धन, वैभव, ​शक्ति आदि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं नवदुर्गा के 9 मंत्रों के बारे में.

नवरात्रि में दुर्गा के पूजा मंत्र

1. मां शैलपुत्री का बीज मंत्र: ह्रीं शिवायै नम:
शैलपुत्री स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

2. मां ब्रह्मचारिणी का बीज मंत्र: ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:
ब्रह्मचारिणी स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

3. मां चंद्रघंटा का बीज मंत्र: ऐं श्रीं शक्तयै नम:
चंद्रघंटा स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

4. मां कूष्मांडा का बीज मंत्र: ऐं ह्री देव्यै नम:
कूष्मांडा स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

5. मां स्कंदमाता का बीज मंत्र: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
स्कंदमाता स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

6. मां कात्यायनी का बीज मंत्र: क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:
कात्यायनी स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

8. मां महागौरी का बीज मंत्र: श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:
महागौरी स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

9. मां सिद्धिदात्री का बीज मंत्र: ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:
सिद्धिदात्री स्तुति मंत्र: या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Sarva Pitru Amavasya 2025 Puja Vidhi : अश्विन अमावस्या पर केवल इस विधि से होती है पितरों की पूजा, जानें क्यों कहते हैं सर्वपितृ अमावस्या

Next post

Snake Bite: पाली की अफसाना को 6 महीने में 8 बार सांप ने काटा, क्या कुंडली में छिपा है इसका रहस्य या बस इत्तेफाक है?

You May Have Missed