Shardiya Navratri 2025 Starting Date: शारदीय नवरात्रि कब से है, 21 या 22 सितंबर से? अभी नोट कर लें सही तारीख, न रहे कोई कन्फ्यूजन

Shardiya Navratri 2025 Starting Date: शारदीय नवरात्रि कब से है, 21 या 22 सितंबर से? अभी नोट कर लें सही तारीख, न रहे कोई कन्फ्यूजन

Last Updated:

Shardiya Navratri 2025 Starting Date And Time: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 21 सितंबर से है या 22 सितंबर से? क्योंकि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि दोनों दिन है. ऐसे में शारदीय नवरात्रि की सही तारीख क्या है? शारदीय नवरात्रि का पहला दिन कब है? आइए पंडित जी से दूर करें कन्फ्यूजन.

शारदीय नवरात्रि कब से है, 21 या 22 सितंबर से? पंडित जी से दूर करें कन्फ्यूजनशारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है.
Shardiya Navratri 2025 Starting Date: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 21 सितंबर से हो रहा है या 22 सितंबर से? यह सवाल इसलिए है क्योंकि शारदीय नवरात्रि के लिए जरूरी आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोनों दिन मिल रही है. ऐसे में शारदीय नवरात्रि की सही तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है. इस स्थिति से निपटने के लिए आज हम आपको महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन के ज्योतिषाचार्य डॉ मृत्युञ्जय तिवारी की मदद से बता रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि कब से है? शारदीय नवरात्रि का पहला दिन कब है?

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है. उस दिन शारदीय नवरात्रि का पहला दिन होता है. इस साल आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 21 सितंबर रविवार को रात 9:24 बजे से शुरू हो रही है और 22 सितंबर सोमवार को रात 9:18 बजे तक मान्य रहेगी.

सामान्य तौर पर देखा जाए तो ऐसे में आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि दो दिन 21 सितंबर और 22 सितंबर को मिल रही है, लेकिन नवरात्रि व्रत के उदयातिथि की मान्यता है. ऐसे में 21 सितंबर को सूर्योदय के समय आश्विन अमावस्या तिथि है, जबकि 22 सितंबर को सूर्योदय के समय आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि होगी. इस आधार पर शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है.

शारदीय नवरात्रि का पहला दिन

इस साल शारदीय नवरात्रि अक्टूबर में न आकर सितंबर में आई है. इस बार की शारदीय नवरात्रि 10 दिनों की है और 11वें दिन दुर्गा विसर्जन या विजयादशमी होगी. शारदीय नवरात्रि के कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 22 सितंबर सोमवार को है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा करने का विधान है.

नवरात्रि के पहले दिन सुबह में कलश स्थापना मुहूर्त 6:19 बजे से लेकर सुबह 7:49 बजे तक है. एक अन्य मुहूर्त सुबह में 9:14 बजे से सुबह 10:45 बजे तक है.

शुक्ल योग में होगी कलश स्थापना

इस बार कलश स्थापना के समय शुक्ल योग बना है. शुक्ल योग एक शुभ योग हैं, जो उस दिन प्रात:काल से लेकर शाम 7 बजकर 59 मिनट तक है. घटस्थापना के समय उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है, जो प्रात:काल से लेकर 11:24 ए एम तक रहेगा. उसके बाद हस्त नक्षत्र है.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

शारदीय नवरात्रि कब से है, 21 या 22 सितंबर से? पंडित जी से दूर करें कन्फ्यूजन

Source link

Previous post

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वाले रहे आज सावधान…लव लाइफ में उतार-चढ़ाव, संपत्ति को लेकर सतर्क रहें

Next post

Surya Grahan Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण का सूतक काल कब से लगेगा? भारत में मान्य होगा या नहीं, पंडित जी से जानें सही बात

You May Have Missed