Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025: मकर और कुंभ राशि वाले अंतिम सप्ताह धन और काम पर विशेष ध्यान दें. मीन वाले बड़े काम आसानी से पूरे कर लेंगे और धन प्राप्त होगा!

Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025: मकर और कुंभ राशि वाले अंतिम सप्ताह धन और काम पर विशेष ध्यान दें. मीन वाले बड़े काम आसानी से पूरे कर लेंगे और धन प्राप्त होगा!

Last Updated:

Weekly Horoscope 24 to 30 November 2025: नवंबर का अंतिम सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है तो मीन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी. मकर राशि वालों को इस सप्ताह किसी विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं और दिल से ज़्यादा दिमाग का इस्तेमाल करना होगा. कुंभ राशि वाले अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें, अन्यथा हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. मीन वाले इस सप्ताह बुद्धि और मेहनत से बड़े से बड़े काम आसानी से पूरे कर लेंगे और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 24 से 30 नवंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025

मकर राशि वालों को नवंबर के अंतिम सप्ताह जीवन में दो कदम आगे बढ़ने के लिए अगर एक कदम पीछे हटना पड़े, तो उन्हें ऐसा करने में संकोच नहीं करना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में कुछ घरेलू समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं, जिनका समाधान खोजने में आपको दिल से ज़्यादा दिमाग का इस्तेमाल करना होगा. इस दौरान छोटी-छोटी बातों को तूल न देना ही बेहतर होगा. अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो नवंबर के अंतिम सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बेहद सतर्क रहें क्योंकि वे इस दौरान आपके काम में बाधाएं डालने की कोशिश कर सकते हैं. सप्ताह के मध्य में जमीन-भवन से जुड़े किसी विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. पैतृक संपत्ति मिलने में रुकावटें आ सकती हैं. इस दौरान आपको गुस्से में या भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए. असमंजस की स्थिति में, चीजों को बाद के लिए टाल देना ही आपके लिए बेहतर होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कागजी काम पूरे कर लेने चाहिए, अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो चीजों को सुलझाकर ही आगे बढ़ना उचित रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में मकर राशि के जातकों को अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. किसी भी काम में आपको अपने भाई-बहनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका साथ देगा. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025

कुंभ राशि वालों को नवंबर के अंतिम सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो अपना काम किसी और पर छोड़ने की गलती ना करें, अन्यथा गलती करने पर बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आस-पड़ोस के लोगों से छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है. नवंबर के अंतिम सप्ताह कुंभ राशि वाले बेवजह के वाद-विवाद में ना पड़ें, अन्यथा धन और मान-सम्मान दोनों की हानि उठानी पड़ सकती है. इस दौरान मन किसी अनजान भय से आशंकित रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान आप मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के फिर से उभरने से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें, अन्यथा हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अगर आप परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको मनचाहा परिणाम तभी मिलेगा जब आप कड़ी मेहनत करेंगे. वहीं उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों के रास्ते में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है क्योंकि आपके परिवार या लव पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. इन्हें सुलझाने के लिए संघर्ष की बजाय बातचीत का सहारा लेना बेहतर होगा.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 2

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025

नवंबर का अंतिम सप्ताह मीन राशि वालों के लिए शुभ और सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे. जिससे आपके अंदर अद्भुत उत्साह और साहस देखने को मिलेगा. इस सप्ताह आप अपनी बुद्धि और मेहनत से बड़े से बड़े काम आसानी से पूरे कर लेंगे. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन आपको मिलेगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी. इस सप्ताह आपमें योजना बनाकर काम करने की प्रवृत्ति रहेगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध, सप्ताह के उत्तरार्ध की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. इस दौरान आप बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं. इस सप्ताह उनके मान-सम्मान और पद आदि में वृद्धि के योग बनेंगे. किसी विशेष कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया जा सकता है. किसी मित्र या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है. इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी कोई वस्तु खरीद सकते हैं. इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ में अनुकूलता रहेगी और आपको लव पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर परिवार की खुशी का बड़ा कारण बनेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 24 to 30 November 2025: तुला राशि वाले अंतिम सप्ताह में खर्च करने की आदत से बचें, वृश्चिक और धनु वालों को अटका हुआ पैसा और कार्यों में सफलता मिलेगी!

Next post

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: आज शाम से ही आम भक्तों के लिए बंद हो जाएंगे रामलला के दर्शन, जानें भक्तजन अब कब करेंगे दर्शन

You May Have Missed