Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025: मेष वाले इस सप्ताह सेहत पर ध्यान दें, वृषभ वाले किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, मिथुन वालों के आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे!

Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025: मेष वाले इस सप्ताह सेहत पर ध्यान दें, वृषभ वाले किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, मिथुन वालों के आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे!

Last Updated:

Weekly Horoscope 22 to 28 December 2025: दिसंबर का अंतिम सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है और मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. मेष राशि वाले इस सप्ताह बिजनेस को एक बार फिर पटरी पर आते हुए देखेंगे और स्वास्थ्य व रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. वृषभ राशि वालों को इस दौरान आपको काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. मिथुन वाले अगर लंबे समय से भूमि-भवन खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी इस सप्ताह इच्छा पूरी हो सकती है. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 22 से 28 दिसंबर 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025

मेष राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह धन की आवक कम और व्यय अधिक रहेगा. अगर आप व्यवसायी हैं, तो इस सप्ताह आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे. बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्राएं अपेक्षा से कम फलदायी साबित होंगी. हालांकि, यह बिजनेस का एक हिस्सा है और ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप बिजनेस को एक बार फिर पटरी पर आते हुए देखेंगे. नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे सप्ताह अपना काम समय पर और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता होगी. मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. सप्ताह का पूर्वार्ध रिश्तों के लिहाज से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान अपनों के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के माध्यम से सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर अनुकूल हो जाएंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं. लव रिलेशन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025

वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर के अंतिम सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लेना उचित रहेगा. इस सप्ताह जल्दबाजी या असमंजस में काम करने पर आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपके खर्चे आपकी आय से अधिक रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी खास काम को पूरा करने या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिए बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है. इस दौरान आय में रुकावट और अत्यधिक खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके नियोजित कार्य धीमी गति से पूरे होते नज़र आएंगे. इस दौरान आपको काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अगर आपको अपनी मेहनत और प्रयासों के अनुसार काम में सफलता नहीं मिलती है, तो आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए इस दौरान जूनियर और सीनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना उचित रहेगा. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होगी. इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार देने से बचें.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025

मिथुन राशि वालों के लिए दिसंबर का अंतिम सप्ताह पिछले सप्ताह की तुलना में अधिक शुभ और लाभकारी है. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आप लंबे समय से भूमि-भवन खरीदने-बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति में आ रही रुकावट दूर होंगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी. आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को इस सप्ताह मनचाहा रोजगार मिलेगा, जबकि पहले से कार्यरत लोगों के ऑफिस में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे. आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे. आपको उसमें उचित प्रगति और लाभ देखने को मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में पिकनिक और पर्यटन के अचानक योग बनेंगे. इस दौरान की गई यात्रा सुखद रहेगी. संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. पुराने लव रिलेशन और भी मजबूत होंगे. आपको लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

About the Author

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

homeastro

मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025: तुला राशि वालों का भाग्य इस सप्ताह पूरा साथ देगा, वृश्चिक और धनु राशि वाले लव रिलेशन में सावधानी से आगे बढ़ें और सोच-समझकर खर्च करें!

Next post

Saptahik Rashifal 22 to 28 December 2025: मकर राशि वाले इस सप्ताह शॉर्टकट से पैसा कमाने से बचें, कुंभ और मीन वालों के लिए आय के स्रोत बनेंगे और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी!

You May Have Missed