Saptahik Rashifal 18 to 24 August 2025: तुला वाले इस सप्ताह हर क्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे, वृश्चिक और धनु वालों को आर्थिक अवसर मिलेंगे, बिजनस में खूब लाभ होगा!
Last Updated:
Weekly Horoscope 18 to 24 August 2025: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह लाभदायक रहने वाला है. तुला राशि वालों का अगस्त के इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा…और पढ़ें

तुला साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
तुला राशि वालों को अगस्त के इस सप्ताह की शुरुआत से ही सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होने की संभावना है. इस सप्ताह आपमें अद्भुत आत्मविश्वास और साहस रहेगा. जिससे आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और लाभ प्राप्त होगा. मार्केटिंग, भूमि-भवन और ठेकेदारी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आप समय से पहले अपना लक्ष्य पूरा कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके काम की प्रशंसा करेंगे. सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान आपसी सहमति और बातचीत से निकलेगा. कोई मित्र घरेलू मसले को सुलझाने में काफी मददगार साबित होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा चिंताजनक रह सकता है. इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ और लाभदायक है. इस दौरान आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा. बिजनस के विस्तार की इच्छा पूरी होगी. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा. आपसे छोटे लोग आपकी बात मानेंगे और वरिष्ठ आप पर कृपा बरसाएँगे.

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह शुभ है. सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र की मदद से आप किसी बड़ी समस्या का समाधान पा सकेंगे. अगर आप बेरोज़गार हैं तो आपको रोज़गार मिल सकता है और अगर आप अविवाहित हैं तो किसी के साथ नया रिश्ता शुरू हो सकता है. यह सप्ताह आपके करियर और व्यवसाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस सप्ताह नौकरी बदलने या पदोन्नति पाने की आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे. पारिवारिक सुख की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस दौरान आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे. पिकनिक-पार्टी के कार्यक्रम बनेंगे. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे. किसी खास विषय पर आपका अतिरिक्त प्रयास सफल होगा. सत्ता और सरकार में बैठे लोगों से आपकी निकटता बढ़ेगी. आपको बिजनस में खूब लाभ होगा. विदेश से जुड़ा व्यापार करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है. इस दौरान आप ज़मीन और भवन की खरीदारी कर सकते हैं. अगर आपके और आपके प्रेमी/प्रेमिका के बीच कोई अनबन चल रही थी, तो आपसी बातचीत से वह सुलझ जाएगी और आपका रिश्ता एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा.

भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
धनु साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अगस्त 2025)
धनु राशि वालों को अगस्त इस सप्ताह अपने जीवन में कुछ बड़े बदलावों के लिए तैयार रहना चाहिए. इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में आमूल-चूल परिवर्तन हो सकता है या उन्हें कुछ नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं. अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे, तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से राहत मिल सकती है. पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही रुकावटें दूर होंगी. तमाम तरह की सफलता और लाभ के बीच आपको अति उत्साहित होने से बचना चाहिए और लोगों के साथ अपना व्यवहार मधुर बनाए रखना चाहिए. अगर आप इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे और लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो आपके अपने आपको छोड़ सकते हैं. इस सप्ताह व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा. पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा, वहीं इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में भी लाभ देगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. अगर आप बीमार थे, तो आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. लव लाइफ और मजबूत होगी और लव पार्टनर के साथ आत्मीयता और नज़दीकी बढ़ेगी. दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. जीवनसाथी से आपको कोई सरप्राइज़ गिफ्ट मिल सकता है.

भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
Parag Sharma
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।