Nautapa Weather 2026: 25 मई से और आग उगलेगा सूरज,नौतपा में लू से सावधान रहें ये 5 राशिवाले

Nautapa Weather 2026: 25 मई से और आग उगलेगा सूरज,नौतपा में लू से सावधान रहें ये 5 राशिवाले

Last Updated:

Nautapa Weather Forecast 2026: इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. लेकिन 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जिसमें सूरज और आग उगलेगा. ऐसे समय में 5 राशिवालों को बेहद सावधान रहना होगा, नहीं तो उनकी या उनके परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

Zoom

25 मई से नौतपा में इन 5 राशिवालों पर हो सकता है बुरा प्रभाव. (Photo: AI)

Nautapa Weather Forecast 2026: इस समय सूर्य की तपिश असहनीय हो गई है. लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. 25 मई से सूरज और आग उगलने वाला है क्योंकि 25 मई को 03:44 पीएम पर सूर्य का प्रवेश रोहिणी नक्षत्र में होगा. इस समय से नौतपा का प्रारंभ हो जाएगा. 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा, जिसमें भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है. हर साल ज्येष्ठ माह में नौतपा का समय होता है, जिसके 9 दिनों में लोगों को लू से सावधान रहना चाहिए. नौतपा में सूर्य धरती के काफी पास होंगे और उनकी सीधी किरणें सेहत के लिए हानिकारक होंगी. इस स्थिति में 5 राशिवालों को अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए.

नौतपा में सावधान रहें ये 5 राशिवाले!

मिथुन: नौतपा के 9 दिनों में मिथुन वालों को अपने परिवार के बुजुर्ग लोगों को ध्यान रखना चाहिए. उनकी सेहत खराब हो सकती है, इससे अचानक से आप पर मेडिकल खर्च का बोझ बढ़ सकता है.

कर्क: 25 मई से 2 जून के बीच कर्क राशिवालों को अपने लाइफ पार्टनर की सेहत का ध्यान रखना चाहिए. इस समय में उनकी तबीयत खराब हो सकती है या फिर कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है. जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं. आपका स्वामी ग्रह चंद्रमा है. सूर्य की बढ़ती ​तपिश आपकी जल राशि को प्रभावित कर सकती है. इस समय में आपको थकान या कमजोरी हो सकती है. शरीर में पानी की कमी न होने दें.

कन्या: नौतपा के समय में कन्या वालों के परिवार में भी किसी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है. इससे पूरा परिवार तनावग्रस्त हो सकता है. छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को सूर्य की तपिश में घर से बाहर न जाने दें.

वृश्चिक: वृश्चिक भी जल तत्व की राशि है. नौतपा के समय में जब सूर्य देव की प्रचंड गर्मी होगी, तो आपके अंदर पानी की कमी हो सकती है, इसकी वजह से आप ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, अधिक गुस्सा, मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं. आपके अंदर निराशा की भावना आ सकती है. इस समय में आप लू से बचकर रहें.

मीन: नौतपा में मीन राशि के जातक भी परिवार से जुड़ी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं. इन लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना चाहिए. शरीर में पानी की कमी न होने दें. दोपहर के समय में घर से बाहर न जाएं. गुस्सा और तनाव से दूर रहें. इस समय में आपको मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं. आपको कोई शारीरिक कष्ट या दर्द हो सकता है. आपकी भी जल राशि है, बढ़ती गर्मी की वजह से आपको मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed