Mobile Number Last Digit 1: मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 का क्या है मतलब? मोबाइल न्यूमरोलॉजी से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Mobile Number Last Digit 1: मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 का क्या है मतलब? मोबाइल न्यूमरोलॉजी से जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Last Updated:

Mobile Number Last Digit 1: अंक ज्योतिष में अंक 1 का स्वामी सूर्य है, जो स्वयं ग्रहों का राजा है. जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है, उनके पास अधिकतर पुरुषों के कॉल्स आते हैं. आइए जानते हैं मोबाइल का अं…और पढ़ें

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 का क्या है मतलब? जानें शुभ-अशुभ प्रभावमोबाइल का अंतिम नंबर 1 का शुभ-अशुभ प्रभाव.
Mobile Number Last Digit 1:  मोबाइल न्यूमरोलॉजी में मोबाइल नंबर के सभी 10 अंक महत्वपूर्ण हैं, लेकिन इसके अंतिम 4 अंक विशेष होते हैं. इनमें भी अंतिम अंक का ज्यादा महत्व माना गया है. आज हम बात कर रहे हैं उन मोबाइल नंबर के बारे में, जिनका अंतिम अंक 1 है. अंक ज्योतिष की बात की जाए तो इसमें अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है. जिन लोगों का संबंध नंबर 1 से होता है, उनके व्यक्तित्व में भी सूर्य से जुड़े गुण पाए जाते हैं. आइए मोबाइल न्यूमरोलॉजी से जानते हैं कि मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 का मतलब क्या होता है?

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 का मतलब

य​दि आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो इन लोगों के पास अधिकतर पुरुषों के कॉल्स आते हैं. ये लोग आपसे बात कम करते हैं और आप भी उन से काम से काम तक की ही बात करते हैं. इस नंबर पर सीमित ही बात होती है. मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो इन लोगों के पास कॉल्स बहुत ही कम आती हैं, अन्य लोगों की तुलना में.

सूर्य को पुरुष तत्व का प्रतिनिधि माना जाता है, इस वजह से यह अनुमान लगाते हैं ​कि जिनका मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 होता है, उनके पास पुरुष ज्यादा कॉल करते हैं. यदि आपका बिजनेस महिला प्रधान है यानि महिलाओं से जुड़ा बिजनेस करते हैं और आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो आपके बिजनेस में समस्या आएगी. आपके पास सही ग्राहकों के कॉल्स नहीं आएंगे.

ऐसे ही आपके बिजनेस का मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 है तो आपके तो कॉल्स ही नहीं आएंगी तो आप व्यापार क्या करेंगे. टेली मार्केटिंग या ऑनलाइन मा​र्केंटिंग के लिए मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 नहीं देना चाहिए.

जिन लोगों के मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 होता है, वे लोग कॉल्स रिसीव करते हैं. इन लोगों को एक बात समझनी चाहिए कि आपके पास जो लोग कॉल्स करते हैं, वे किसी उद्देश्य से कॉल करते हैं, आपके पास फालतू कॉल्स नहीं आती हैं. ऐसे लोगों को सामने वाले को उसके भावनाओं के अनुरूप जवाब देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: आपके मोबाइल का अंतिम नंबर है 6, तो जानें क्या होता है इसका मतलब

ऐसे मोबाइल नंबर वाले लोगों को सरकार या सरकारी क्षेत्र, शासन सत्ता से लाभ की संभावना रहती है. हालांकि इन लोगों में ईगो अधिक हो सकता है, इस कारण से इनको नुकसान भी होता है. सूर्य राजा है तो ऐसे लोगों में सबसे अलग दिखने और रहने का ईगो होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मोबाइल नंबर का अंतिम अंक 1 का क्या है मतलब? जानें शुभ-अशुभ प्रभाव

Source link

Previous post

Divorce Line In Hand: जब हाथ में बनेगी ये रेखा तो छिन्न-भिन्न हो जाती है मैरिड लाइफ, खो जाता है प्रेम, तलाक का अशुभ संयोग

Next post

Chandra Grahan 2025 Negative Effects: 7 सितंबर को लगेगा चंद्र ग्रहण, ये 5 राशिवाले रहें बेहद सावधान! जीवन में मचेगी उथल-पुथल

You May Have Missed