Mithun Rashifal Today: करियर में दिखेगा बड़ा दम, लव लाइफ में आएगा नया मोड़

Mithun Rashifal Today: करियर में दिखेगा बड़ा दम, लव लाइफ में आएगा नया मोड़

Last Updated:

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मिथुन जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन शिवयोग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि शिव का अर्थ होता है कृत्य. उन्होंने कहा आप जो भी कम करेंगे उसका परिणाम आपको सकारात्मक मिलेगा. भावनात्मक रूप से विष्टि योग बन रहा है. उन्होंने कहा आज के दिन मिथुन राशि वाले जातक खुद को असहाय महसूस कर सकते है.

Mithun Rashifal 30 May 2026: आज 30 मई यानी शनिवार का दिन है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन नए बदलाव लेकर आ सकता है. काम बढ़ सकता है, लेकिन फायदा भी मिलेगा. रिश्तों में पहले से ज्यादा समझ बढ़ेगी. जो लोग अकेले हैं, उनकी किसी नए इंसान से बात शुरू हो सकती है. ज्यादा तनाव लेने से बचें, क्योंकि सेहत में थकान महसूस हो सकती है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज के दिन पूर्णिमा लग रही है. उन्होंने बताया कि इस महीने 2 पूर्णिमा हुई हैं. उन्होंने कहा कि आज मिथुन जातकों को भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

शिवयोग का निर्माण और ग्रहों के गोचर का अनोखा प्रभाव
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि मिथुन जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है क्योंकि इस दिन शिवयोग का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि शिव का अर्थ होता है कृत्य. उन्होंने कहा आप जो भी काम करेंगे उसका परिणाम आपको सकारात्मक मिलेगा. भावनात्मक रूप से विष्टि योग बन रहा है. उन्होंने कहा आज के दिन मिथुन राशि वाले जातक खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं और सहारे की तलाश में आप इधर-उधर भटक सकते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन बुध, शुक्र और बृहस्पति के ऊपर गोचर करेंगे.

उन्होंने बताया बुध अपने घर में आने वाला है. उन्होंने कहा जब भी ग्रह अपने घर में आते हैं तब वह अपनी शक्ति दूसरी राशि को दे देते हैं यानी कि बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेगा तो कन्या राशि को वह अपनी पावर देने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि ग्रहों की यह स्थिति मिथुन राशि को इतना बलवान बना सकती है कि इस राशि के लोग पत्थर में पानी को तैराने का काम कर सकते हैं.

हंस योग, जबरदस्त आकर्षण और मजबूत प्रेम संबंध
ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि दो सौम्य ग्रह एक साथ बैठे हैं यानी शुक्र और बृहस्पति के साथ ही बुध भी इनके नजदीक होने से आपका आकर्षण बहुत जबरदस्त होता है. उन्होंने कहा कि मिथुन जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा और उनकी पर्सनेलिटी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी जिससे आपके काम आसानी से बनते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि बुध और शुक्र के एक साथ होने से एक तरह का हंस योग बन रहा है. उन्होंने कहा कि बृहस्पति को हम विष्णु और शुक्र को लक्ष्मी कहते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की स्थिति मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन पर बहुत शुभ असर डालने वाली है.

उन्होंने कहा कि इस समय मिथुन राशि वाले लोगों का मन कल्पनाओं के सागर में तैरता रहेगा. आप नए वस्त्र, आभूषण आदि धारण करने की इच्छा और क्षमता पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रेम के मामले में देखें तो आज मिथुन जातकों के पारिवारिक और प्रेम संबंधों में पहले से कहीं ज्यादा समझदारी विकसित होगी. आप अपने साथी की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी नए दिलचस्प इंसान की एंट्री हो सकती है.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed