सिंह राशि वालों के लिए दिन आज रहेगा चुनौतीभरा, सेहत और करियर में बरतें सावधानी
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 30 May 2026 : सिंह राशि वालों को आज किसी भी बड़े फैसले या नए काम की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. दिनभर रूटीन कामों पर ही ध्यान देना लाभकारी रहेगा. मन भटक सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इसलिए जरूरी है कि आज धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज विशाखा और अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा. जिसकी वजह से सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार, 30 मई 2026 का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिसकी वजह से मानसिक अस्थिरता और तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में आज किसी भी बड़े फैसले या नए काम की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. दिनभर रूटीन कामों पर ही ध्यान देना लाभकारी रहेगा. मन भटक सकता है और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है. इसलिए जरूरी है कि आज धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर की बात करें तो नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य से कमजोर रह सकता है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है. ऑफिस में किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखें. बातचीत में संयम रखना जरूरी रहेगा. जो लोग नई जिम्मेदारी या बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. विद्यार्थी अगर किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाना जरूरी होगा. एकाग्रता के साथ किया गया प्रयास सफलता दिला सकता है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. अनाज, किराना और कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ लाभ मिलने की संभावना है. बाजार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन धातु, सोना और चांदी के कारोबार में उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है. ऐसे में निवेश सोच-समझकर ही करें. बिना सलाह के बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें. सिरदर्द, थकान और तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. दिनभर काम के बीच थोड़ा आराम भी जरूरी रहेगा.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में भी आज संयम बनाए रखने की सलाह दी गई है. मानसिक तनाव की वजह से रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है. परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में भी दिन ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है. मुलाकात या रिश्ते से जुड़े बड़े निर्णय को कुछ समय के लिए टालना समझदारी होगी.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को भगवान शिव की आराधना करना शुभ रहेगा. मंदिर में घी का दान करने से ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं. साथ ही शांत मन से दिन बिताने और सकारात्मक सोच बनाए रखने की सलाह दी गई है.


